Top News
Next Story
NewsPoint

Dausa बांदीकुई में 50वें विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

Send Push

दौसा न्यूज़ डेस्क, सांवलिया धाम करनावर में 50वां विष्णु महायज्ञ की शुरुआत आज हुई। इस दौरान सुबह गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का कई जगह स्वागत हुआ।

पंडित श्याम सुंदर जैमन ने बताया कि कलश यात्रा करनावर गांव से शुरू हुई। यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कलश यात्रा में महिलाओं ने भजनों पर नृत्य भी किया। यात्रा में 1100 कलश रखे गए। आसपास की महिलाएं मौजूद रही। यात्रा के मंदिर पहुंचने पर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। यहां 15 सितंबर तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। रोजाना सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कथा सुनाई जाएगी। सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक शाम 5 से 6 बजे तक हवन यज्ञ का आयोजन होगा। 15 सितंबर को पूर्णाहूति व भंडारा होगा। समापन के दिन आयोजित भंडारे में करीब 30 हजार से अधिक लोग यहां भाग लेंगे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now