Top News
Next Story
NewsPoint

Sikar जिले में अनाज व्यापारी से ठगे 11 लाख रुपए

Send Push

सीकर न्यूज़ डेस्क, अनाज व्यापारी से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अनाज व्यापारी ने ट्रेडर्स से सरसों खरीदने का सौदा किया था। उसके अकाउंट में पैसे डलवाए थे। बाद में पता चला कि पूरी सरसों खराब और नकली थी।

मनोज कुमार (33) निवासी लाडवा, धोद (सीकर) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- वह अनाज व्यापारी है और किसानों से अनाज खरीदकर मंडी में बेचता है। उसने 5 अप्रैल 2024 को विशाल शर्मा निवासी जयपुर से 60 टन सरसों का प्रति किवंटल 4500 रुपए के हिसाब से सौदा किया था। जिसकी एवज में व्यापारी ने विशाल शर्मा को 15 लाख रुपए उसके अकाउंट में ट्रांसफर करवाए थे।

चेक करने पर सरसों मिली खराब

पैसे देने के बाद विशाल शर्मा ने व्यापारी के पास सरसों वाहन में लोड कर भेज दी। इस दौरान व्यापारी के पास फोन आया कि विशाल शर्मा की ओर से भेजी गई सरसों नकली और खराब है। वह उसे चेक कर लें। जब मनोज कुमार ने सरसों चेक की तो पूरी सरसों अंदर से खराब और नकली पाई गई। 2 दिन बाद विशाल शर्मा, सोनू कलाल और सुनील चौधरी व्यापारी के घर आए और उसे कहा कि वह सरसों की गाड़ी में लोड करवा दे। इसके बदले वह व्यापारी को और सरसों भेज देंगे। इस दौरान विशाल शर्मा ने मनोज कुमार को 4 लाख रुपए दे दिए।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now