Top News
Next Story
NewsPoint

Bharatpur में पानी की टंकी में गिरने से युवती की मौत

Send Push

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, भरतपुर के उद्योग नगर इलाके में एक महिला की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। महिला के पीहर पक्ष का आरोप है कि उसकी बेटी के ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। आज उनका फोन आया कि आपकी बेटी पैर फिसलने की वजह से पानी के टैंक में गिर गई है, जिससे उसकी मौत हो गई है।

लड़की के चचेरे भाई लोकेश ने बताया कि उसकी बहन पुष्पा की शादी जघीना निवासी दिनेश से हुई थी। अब दिनेश और पुष्पा के 1 लड़का और 2 लड़कियां हैं। दिनेश ने जघीना गांव छोड़कर धोरमुई ऑयल डिपो के पास मकान बना लिया। दिनेश और उसके परिजन अक्सर मेरी बहन पुष्पा से झगड़ा करते थे।

कल भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सुबह हमारे पास फोन आया कि पुष्पा जब घर के टैंक से जानवरों को पिलाने के लिए पानी निकाल रही थी। उस समय अचानक उसका पैर फिसल गया। टैंक में डूबने से पुष्पा की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुष्पा के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जिसके बाद उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now