Top News
Next Story
NewsPoint

Jaisalmer में अवैध शराब के साथ हथियार बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

Send Push

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर पोकरण पुलिस ने दो अलग-अलग मामलो में कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ 12 बोर की बंदूक जब्त की। साथ ही चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पोकरण के साकड़ा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की। साकड़ा थाना अधिकारी नाथू सिंह ने बताया-पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जेठू सिंह निवासी साकड़ा के एक किराए के मकान से अवैध शराब जब्त की। साथ ही आरोपी के मकान से 12 बोर की बंदूक जब्त की है। पुलिस अब मामले में जेठू सिंह की तलाश कर रही है।

image

भणियाणा पुलिस ने चोरी के दो आरोपी पकड़े

इस दौरान पोकरण की भणियाणा में पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी देवाराम ने बताया-9 फरवरी 2024 को पीड़ित हनवंत सिंह ने भणियाणा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 8 फरवरी 2024 की रात को अज्ञात लोगों ने उसके घर में घुसकर सोने चांदी के गहनों के साथ 55 हजार रुपए और नगदी चुरा ली।पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना अधिकारी ने बताया-इस मामले में गठित टीम की ओर से आरोपी सुखाराम और जालाराम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now