Top News
Next Story
NewsPoint

Bharatpur फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Send Push

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में रहने वाले एक किसान ने अपने ही खेत पर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान के बेटे ने मंगलवार को कुम्हेर थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके 5 बीघा खेत में बारिश का पानी भरा हुआ था। जिसके कारण पूरी फसल नष्ट हो गई थी। इसलिए वह इससे बहुत आहत थे। इसलिए उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

संदीप सोगरवाल निवासी सोगर गांव थाना कुम्हेर ने FIR करवाते हुए बताया कि 6 अक्टूबर को मेरे पिता सौदान सिंह खेत पर थे। वह फसल के नष्ट होने और किसान कार्ड का 3 लाख रुपए कर्ज होने के कारण काफी आहत थे। हमारे पास खेती के अलावा आय का दूसरा साधन नहीं है। इसी से परेशान होकर उन्होंने फांसी लगा ली। हमारे फसल खराबे का कोई मुआवजा नहीं मिला है। इससे परेशान होकर उन्होंने खेत पर लगे पेड़ से फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।

संदीप ने बताया कि उनके पास कुल 11 बीघा खेत था। जिसमें से 2 बीघा खेत वह बेच चुके हैं। कुम्हेर की तरफ आने वाले पानी और बारिश का पानी हमारे 5 बीघा खेतों में भर गया है। 5 बीघा में बाजरा और ज्वार की फसल बोई हुई थी। बारिश के पानी के कारण फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी थी। हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। सौदान सिंह पर 2 लड़के और 1 लड़की थी। वह अपने तीनों बच्चों की शादी कर चुके थे। वह ज्यादातर खेत पर ही रहते थे। खेत पर रहने के लिए खेत पर झोपड़ी पड़ी हुई थी।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now