Top News
Next Story
NewsPoint

Chittorgarh नवरात्रि महोत्सव शुरू, मंदिरों पर सजाई झांकियां

Send Push

चित्तौरगढ़ न्यूज़ डेस्क, नगर पालिका की ओर से नवरात्रि के उपलक्ष में 9 दिवसीय रामलीला मंचन और मंदिरों पर झांकियां का कार्यक्रम गुरुवार रात शुरू किया गया। नवरात्रि में कस्बे के मंदिरों पर अलग-अलग धार्मिक झाकियां सजाई जाएगी। रामलीला का मंचन नगर पालिका के बाहर किया जा रहा हैं।नपा उपाध्यक्ष ऐजाज अली ने बताया कि नगर पालिका की ओर से नवरात्रि पर 9 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अर्जुनलाल थे। अध्यक्षता नपा अध्यक्ष मंजुदेवी सोनी ने की। पूजा अर्चना के साथ आरती कर रामलीला की विधिवत शुरुआत की गई। जिसमें काशी बनारस की श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल के कलाकार नगर पालिका के बाहर रामलीला का मंचन कर रहें हैं। प्रथम रात को राम जन्म प्रसंग का मंचन किया गया।

इस अवसर पर ईओ भानुप्रताप सिंह, पार्षद पुष्पा वैष्णव,अशोक विजयवर्गीय,वंदना दाधीच,सुनीता शर्मा, वंदना सोनी,गोपाल पुर्बीया,हीरालाल बागड़ा,मुकेश पलोड़,पूर्व नपा अध्यक्ष गजेंद्र बाघमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा,आशीष सोनी,किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभुलाल बागड़ा,जेईएन खेमराज गुर्जर, वरिष्ठ सहायक गोपाल सुथार,कनिष्ठ सहायक नन्दलाल मेनारिया, प्रकाश शर्मा, सचिन सोनवाल,स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा देवी,एसबीएम एमआईएस रिया गर्ग,जमादार मुकेश, शांतिलाल खटीक,आईआरजीवाई के जेटीए रोहित पंचोली, लेखा सहायक प्राची डिडवानिया, राजकुमार खटीक,विजय कोदली,जानकीलाल आदि उपस्थित रहे।

मंदिरों पर सजी झांकियां

नगर पालिका की ओर से कस्बे के पंच मुखी बालाजी मंदिर,सुनारिया मन्दिर, मन्दिर, श्री चारभुजा मंदिर, खारी बावड़ी और चुंगीनाका बालाजी मन्दिर के यहां रात्रिकालीन में झांकियों का प्रदर्शन शुरू किया गया।जिसमें नवरात्रि के दौरान हर शाम को अलग अलग धार्मिक झांकियां सजाई जाएगी।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now