Top News
Next Story
NewsPoint

रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग बनाएगा ये फॉर्मूला, जानें क्या है और कैसे करें जीवन में शामिल…

Send Push

Relationship Tips: रिश्तों में खटास आना आम बात है। हर रिश्ते को अच्छे और बुरे पड़ावों से गुजरना होता है। शुरुआती दिनों में रिलेशनशिप और रोमांस की सीमाएं नहीं होती हैं। मगर कुछ समय बीतने के बाद रिश्ते जब पुराने हो जाते हैं, उनमें समझदारी तो बढ़ जाती है मगर पहले जैसा स्पार्क नहीं रह पाता। शायद, इसका कारण यह है कि अब दोनों पार्टनर्स एक-दूसरे को बखूबी जानने लगे हैं और एक-दूसरे की हर अच्छाई-बुराई को पहचानते हैं। रिश्ते में पुराने वाला स्पार्क लाने के लिए एक नया फार्मूला काफी ट्रेंड में है। इस फार्मूले का नाम 2:2:2 फार्मूला है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्या है 2:2:2 फार्मूला?

2:2:2 फार्मूला कपल्स के लिए समय के साथ-साथ मजबूती और प्यार को बरकरार रखने का एक तरीका है। इस फार्मूले को कपल्स को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह फार्मूला उन कपल्स के लिए बेस्ट है, जो एक बिजी लाइफ जीते हैं यानी वर्किंग कपल्स। इस यूनिक फार्मूले से वे अपने रिश्ते को और ज्यादा निखार सकते हैं और भी ज्यादा मजबूत बना सकते हैं।

इस फार्मूले को अपनाने के फायदे

2:2:2 फार्मूला कपल्स को अपनी व्यस्त जिंदगी से निकलकर एक-दूसरे के साथ समय बिताने में मदद करेगा।
यह फार्मूला तनाव और स्ट्रेस को कम करेगा।
इस फार्मूले की मदद से कपल्स के बीच खुश रहने वाले हार्मोन नेचुरली रिलीज होंगे।
इस फार्मूले की मदद से कपल्स को बार-बार डेट नाइट्स या मिलने के लिए प्लान नहीं बनाना पड़ेगा।

कैसे काम करता है यह फार्मूला?

इस फार्मूला को आजमाने का तरीका ऐसा है :-

  • 2 हफ्तों के अंदर 1 डेट नाइट प्लान करना।
  • 2महीनों के अंदर एक वीकेंड साथ बिताना।
  • 2 साल के अंदर-अंदर 1 पूरा हफ्ता कहीं बाहर घूमने या वैकेशन पर जाना।

इस सिंपल फार्मूला की मदद से काफी कपल्स के बिगड़े और बोरिंग रिश्तों में वापिस एक नई रोशनी मिली है। वे लोग फिर से पहले की तरह न्यू एज कपल्स की तरह खुद को महसूस कर पा रहे हैं। यही नहीं, 2:2:2 फार्मूले से इन लोगों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का भी पर्याप्त समय मिला और इससे उनकी आमदनी पर भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। धीरे-धीरे इस तरीके ने कपल्स के रिश्ते को पहले से बेहतर और मजबूत बनाने का भी काम किया है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now