Top News
Next Story
NewsPoint

भगवान शिव की ये 5 सबसे ऊंची प्रतिमा जो दूर से भी आती हैं नजर…

Send Push

लाइव हिंदी खबर :-सावन का महीना चल रहा है ऐसे में देश के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। मंदिरों में भी कहीं शिवलिंग की पूजा होती है तो कहीं शिव मूर्ती की। आज हम आपको देश-विदेश की उन मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शिव की सबसे ऊंची मूर्तियों में गिना जाता है। आप दूर रास्ते से ही इसे देख सकते हैं। आप भी कीजिए इनका दर्शन।

1. मुरुदेश्वर मंदिर, कर्नाटक

image

कर्नाटक में बनाया गया यह शिव मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तीनों ओर पानी से घिरे इस मंदिर में बनी भगवान शिव की प्रतिमा 123 फीट ऊंची हैं, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

2. आदियोग मंदिर, तमिलनाडु

image

तमिलनाडु के कोयंबटूर में 112 फीट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति है जिसे सेंटर ऑफ अट्रैक्शन भी कह सकते हैं। इस मूर्ति को देखने के लिए यहां रोज हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती हैं। यह भारत की पहली और इकलौती ऐसी प्रतिमा है, जो शिव की आधी प्रतीमी है। हाल ही में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इस मंदिर के दर्शन करने गई थीं।

3. कैलाशनाथ मंदिर, नेपाल

image

नेपाल के चित्तपोल इलाके में बनी शिव की इस मूर्ति को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा माना जाता है। 143 फुट ऊंची इस मूर्ति को बनाने के लिए करीब 6 साल और 11 करोड़ रूपए लगे हैं। इस प्रतीमा को सुर्ख और चमकदार सोने के रंग से गंगा गया है। इसकी लम्बाई आस-पास मौजूद पहाड़ो से भी ऊंचा है।

4. मंगल महादेव, मॉरीशस

image

मॉरीशस में अक्सर लोग अपना हनीमून सेलिब्रेट करने आते हैं। मगर यहां भगवान शिव की पूजा भी की जाती है। मॉरीशस का सबसे पवित्र स्थान माना जाने वाले इस मंदिर में बनी भगवान शिव की मूर्ति 108 फीट ऊंची है। झील के किनारे बने इस मंदिर की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

5. हर की पौड़ी, उत्तराखंड

image

100 फीट ऊंची शिव की यह मूर्ति हरिद्वार के हर की पौड़ी के पास स्थित है। शिव की इस प्रतिमा को देखने के लिए टूरिस्ट देश-विदेश से आते हैं।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now