Lifestyle
Next Story
NewsPoint

Apple Benefits And Side Effects: सेब खाने के फायदे-नुकसान, जानिए कब, कैसे और किन्हें खाना चाहिए सेब

Send Push
सेब सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और डॉक्टर्स भी रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब में पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ऐसे में इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है साथ ही हॉट हेल्थ को भी कई तरह के फायदे मिलते हैं। कई शोधों से इस बात का खुलासा हुआ है कि सेब खाने से बीमारियों से बचाव होता है। कुछ लोग सेब का जूस पीना पसंद करते हैं या फिर तरह-तरह के पकवानों में भी इसका इस्तेमाल करते हैं।हालांकि सेब खाने के केवल फायदे ही नहीं बल्कि नुकसान भी हैं। ऐसे में अगर आप भी रोजाना सेब खाते हैं तो आपको इसके नुकसान और फायदे दोनों ही मालूम होने चाहिए। तो चलिए आपको पूरी जानकारी देते हैं। क्यों है सेब हेल्दी?एनसीबीआई ( Ref) के अनुसार सेब में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है। एक मध्यम आकार के सब में 60 से 70 कैलोरी होती है। यदि आप सेब को बिना छिले खाते हैं तो इससे आपको ज्यादा फायदा होगा। हालांकि जूस और एप्पल साइडर आपके लिए उतने हेल्दी नहीं माने जाते हैं क्योंकि पकाने और प्रोसेसिंग से सेब के सारे जरूरी न्यूट्रिएंट्स खत्म हो जाते हैं।सेब के फायदे इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि आप उसे किस तरह से खा रहे हैं। लाल सेब स्वादिष्ट होने के साथ सबसे हेल्दी भी माना जाता है क्योंकि इसके डार्क रेड स्किन में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारे सेल्स को डैमेज होने से बचाने का काम करते हैं। हालांकि सभी तरह के सेब में न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। image
  • एंटीऑक्सीडेंट: सेब का छिलका एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है विशेष रूप से क्वेरसेटिन। यह न्यूट्रिएंट सिट्रस फलों, बेरीज, ग्रीन टी और रेड वाइन में पाए जाते हैं।
  • फाइबर:सेब में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • पानी: सेब में 85% पानी होता है। ऐसे में यह बहुत ही बढ़िया हाइड्रेटिंग स्नैक कहलाता है।
सेहत के लिए सेब के फायदे एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का कॉम्बिनेशन सेब को न्यूट्रीशन का पावर हाउस बनाते हैं। ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है: जब आप किसी मीठी या प्रोसैस्ड चीज का सेवन करते हैं तो ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। लेकिन जब आप फाइबर से भरपूर चीज या कम मीठी चीज का सेवन करते हैं जैसे सेब तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है। हाई ग्लूकोज लेवल की वजह से टाइप 2 डायबिटीज हो सकता है। एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग सेब नहीं खाते हैं उनकी तुलना में रोजाना एक से ज्यादा सेब खाने वाले लोगों में टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा 28% तक कम रहता है। लो कोलेस्ट्रॉल लेवल: हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। यह आर्टिरीज को ब्लॉक कर देता है जिससे हार्ट में ब्लड फ्लो बाधित होता है। लेकिन सब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। सेब में पाया जाने वाला फाइबर पेक्टिन है जो कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। एक स्टडी के अनुसार जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई रहता है यदि वे रोजाना सेब का सेवन करते हैं तो उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल 5% से 8% तक घटता है। ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल: हेल्दी डाइट के माध्यम से हम अपने ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल रख सकते हैं। कहीं शोधकर्ताओं का मानना है कि सब के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड फ्लो को स्मूद बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर की भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। image सूजन को कम करता है: सेब में पाए जाने वाले एंटी इन्फ्लेमेटरी पदार्थ खासतौर पर फाइबर और क्वेरसेटिन जो की एक एंटीऑक्सीडेंट है हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम में इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं। कई अध्ययनों के अनुसार सेब खाने से ब्लड में सी रिएक्टिव प्रोटीन की मात्रा कम हो जाती है जो पुरानी सूजन में सुधार होने का एक संकेत माना जाता है। माइक्रोबायोम को मिलता है बढ़ावा: हमारी आंत और स्किन में कई सारे माइक्रोऑर्गेनाइज्म पाए जाते हैं। इनमें से कुछ अच्छे और कुछ हानिकारक भी होते हैं। सेब इन दोनों ही स्थितियों में हमारी मदद करता है। क्वेरसेटिन हानिकारक माइक्रोब्स को हमारी आंत में बढ़ने से रोकता है। वहीं पेक्टिन प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है जो स्वस्थ आंत को बढ़ावा देता है। पेट भरा रहता है: चूंकि सेब में पानी की मात्रा अधिक होती है, साथ ही इसमें फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट भरा हुआ रहता है और बार-बार भूख लगने की समस्या नहीं होती है। सेब में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है इसलिए यह बहुत ही हेल्दी स्नैक माना जाता है। इसका सेवन करने से हेल्दी वेट मेंटेन करने में भी मदद मिलती है। बढ़ेगी उम्र: अपनी डाइट में सेब को शामिल करने से हार्ट डिजीज और कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। एक स्टडी के अनुसार जो लोग रोजाना सेब खाते हैं उनमें 13% से 22% तक हार्ट डिसीज होने का रिस्क कम रहता है। वहीं जो लोग सेब का सेवन नहीं करते हैं उनमें इसकी संभावना अधिक रहती है। सेब खाने के नुकसान सेब को खाना और इसका जूस पीना हेल्दी होता है लेकिन सेब के बीजों को खाने से हमें बचना चाहिए। सेब के बीजों में साइनाइड पाया जाता है जो जहरीला होता है। image प्रेगनेंसी और ब्रेस्ट फीडिंग: गर्भावस्था में महिलाएं सेब का सेवन करती है। इसके अलावा स्तनपान कराने वाली औरतें भी सेब खाती है, लेकिन सेब का उपयोग करना उनके लिए कितना सुरक्षित है इस बात की पर्याप्त और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आपको सेब का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। एलर्जी: जिन लोगों को रोसेसी परिवार के फलों जैसे एप्रिकॉट, आलमंड, प्लम, आड़ू, स्ट्रॉबेरी आदि से एलर्जी होती है उन्हें सेब से भी एलर्जी हो सकती है। अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से स्लाह जरूर लें। डायबिटीज: सेब में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है ऐसे में ज्यादा सेब खाने से ब्लड शुगर का स्तर बिगड़ सकता है। इसके अलावा सेब का जूस भी ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। अगर आपको डायबिटीज है तो सेब खाने या उसका जूस पीने से पहले अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर कर लें। पेट से जुड़ी समस्याएं: फाइबर से हमारी डाइजेस्टिव हेल्थ में सुधार आता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा फाइबर के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है जैसे ब्लोटिंग और कब्ज। एक व्यक्ति को रोजाना 20 से 40 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है और यह उसके उम्र और लिंग पर निर्भर करता है। ऐसे में फाइबर प्राप्त करने के लिए केवल सेब पर निर्भर ना रहें। आप फाइबर से भरपूर दूसरी चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल करें। बढ़ सकता है वजन: सेब कार्ब्स से भरपूर होता है जिससे हमें इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, लेकिन यह वजन बढ़ाने का भी काम करता है। हमारा शरीर पहले कार्ब्स बर्न करता है। ऐसे में ज्यादा सेब खाने से फैट जल्दी बर्न नहीं होता है वजन बढ़ने लगता है। एक दिन में कितने सेब खाएंऔसतन, व्यक्ति को एक या दो सेब खाने चाहिए। अगर आप उससे ज्यादा खाते हैं तो आपको कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। सेब खाने के बाद इन चीजों के सेवन से बचें सेब खाने के बाद मूली, खट्टे फल, अचार आदि खाने से हमेशा बचना चाहिए। इसके अलावा आप पानी पीने से भी बचें। चूंकि मूली, दही और सेब की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में यदि सेब खाने के बाद इन दोनों चीजों का सेवन आप करते हैं तो कफ की समस्या बढ़ सकती है,साथ ही आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। खट्टे फल खाने से पेट में एसिड बन सकता है। वहीं सेब खाने के बाद पानी पीने से आपके पेट का पीएच लेवल बिगड़ सकता है। डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now