Top News
Next Story
NewsPoint

Haryana Chunav Exit Poll reaction: नायब सिंह सैनी मुस्कुराकर बोले, तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा दंभ से कहा, पढ़े एग्जिट पोल पर दोनों नेताओं के रिएक्शन

Send Push
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम न्यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल आ गए हैं। तमाम एग्जिट पोल में कांग्रेस के बहुमत की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। हरियाणा चुनाव को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की। आइए जानते हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्या कहा? 8 अक्टूबर को बीजेपी हरियाणा मे बनाने जा रही है पूर्ण बहुमत की सरकार: नायब सिंह सैनीहरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सर्वे एजेंसियों की ओर से आए एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, पूरे बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी। मुस्कुराते हुए हरियाणा सीएम ने कहा कि 8 तारीख को सरकार आएगी। हमें पूरा विश्वास है कि हरियाणा के लोगों ने पिछले 10 वर्षों में जो विकास कार्यों को देखा है। हर वर्ग के लिए काम हुआ है। हरियाणा को क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाई है। हरियाणा को परिवारवाद से मुक्ति दिलाई है। हरियाणा में जो भेदभाव होता था उससे मुक्ति दिलाने का काम किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमने हरियाणा को विकास की एक नई गति जो देने का काम किया है, जिसकी वजह से 8 अक्टूबर को बीजेपी बहुत बड़े बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाएगी। मैं तो कब से कह रहा हूं कि अबकी बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार: भूपेंद्र सिंह हुड्डावहीं हरियाणा चुनाव के एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एग्जिट पोल तो अब आए हैं। मैंने ये बातें सुबह ही बता दी थी। मैं पिछले कितने दिनों से कह रहा हूं कि जब से कैंपेन शुरू किया है कि कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। अबकी बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार। इस बार कांग्रेस भारी बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में आ रही है। इस बार 60 आएंगी या 70 सीटें आएंगी यह मैं नहीं बता सकता, लेकिन यह जरूर कहूंगा कि कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now