Top News
Next Story
NewsPoint

बांद्रा पश्चिम में बिग फाइट, आशीष शेलार के सामने प्रिया दत्त को उतारने की तैयारी में कांग्रेस

Send Push
मुंबई: मुंबई की बांद्रा पश्चिम सीट पर विधानसभा चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। यहां बीजेपी नेता आशीष शेलार के खिलाफ कांग्रेस तुरुप का इक्का निकालने की तैयारी कर रही है। पिछले दिनों मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की सांसद वर्षा गायकवाड ने प्रिया दत्त से मुलाकात की। इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि दत्त बांद्रा (पश्चिम) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। 2019 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इस सीट पर मुस्लिम कार्ड खेला था। तब शेलार 26 हजार वोटों से जीते थे। प्रिया दत्त के आने से मुकाबला कड़ा हो सकता है। बीजेपी को मिली थी मामूली बढ़तमुंबई में विधानसभा की 36 सीटें हैं और कांग्रेस ने 18 सीटों पर दावेदारी की है। इन सीटों में बांद्रा (पश्चिम) भी शामिल है। कांग्रेस की दिक्कत यह है कि बीजेपी के मुंबई शहर प्रमुख आशीष शेलार से मुकाबले के लिए बड़ा कैंडिडेट नहीं है। शेलार दो बार से लगातार बांद्रा (पश्चिम) से चुनाव जीत रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी इस सीट पर महज 3600 वोटों से आगे रही थी, इसलिए पार्टी को उम्मीद है कि बड़े चेहरे के साथ बांद्रा (पश्चिम) सीट जीती जा सकती है। प्रिया दत्त मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं। उनके पास सुनील दत्त की राजनीतिक विरासत भी है। वह मुस्लिम और ईसाई वोटों के साथ-साथ हिंदू वोटों को भी अपनी ओर खींच सकती हैं। मुंबई नॉर्थ सेंट्रल पर जीती थी कांग्रेसप्रिया दत्त दो बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। 2009 में उन्होंने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से बीजेपी उम्मीदवार रहे वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी को हराया था। 2014 और 2019 में प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन ने उन्हें शिकस्त दी। इसके बाद प्रिया दत्त किसी चुनाव में नहीं उतरी, कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मुंबई में प्रचार करती रहीं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी उम्मीदवार वर्षा गायकवाड के लिए प्रचार किया था। 2024 के लोकसभा चुनावों में गायकवाड़ ने बीजेपी के उज्ज्वल निकम को हराकर इस सीट पर 10 साल बाद कब्जा किया था। अपनी उम्मीदवारी पर प्रिया दत्त ने अभी कोई बयान नहीं दिया है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now