Top News
Next Story
NewsPoint

आज का वृश्चिक राशि का राशिफल 4 अक्टूबर 2024 : आज आपको मिलेगा सभी का सपोर्ट, अचानक होगा धन लाभ

Send Push
आज वृश्चिक राशिवालों का करियर राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के अंदर आज एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। दरअसल, आज आप सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। आज लोग आपके जनसमर्थन में भी सामने आएंगे। जो लोग आपके खिलाफ थे वह आज से आपके साथ होने लगेंगे। आज कार्यक्षेत्र में कामधंधे से संबंधित कार्यों में आकस्मिक व्यापारिक लाभ देखने को मिलेगा। आज व्यापारियों को किसी मित्र / सहयोगी के माध्यम से अचानक किसी प्रोजेक्ट में सप्लाई करने के लिए कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। वहीं, आज नौकरी पेशा वर्ग में कुछ कर्मचारी वेतन वृद्धि के लिए प्रयास करते देखे जा सकते है। आज वृश्चिक राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल घर परिवार में सुख शांति पूर्ण वातावरण देखा जा सकता है। सभी सदस्य आपस में एक दूसरे को सहयोग करते देखे जा सकते है। आज आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा लेकिन, थोड़ा संभलकर रहें क्योंकि, आपके मित्रों की संख्या बढ़ने के साथ साथ गुप्त शत्रु भी पैदा हो सकते हैं जो आपको नुकसान पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों की पहचान करें। आज शाम के समय आप परिवार के साथ किसी देवी के मंदिर में बीता सकते हैं। साथ ही आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज आपकी सेहत का हाल : स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा लेकिन, किसी ना किसी प्रकार बीमारी और मानसिक वहम की स्थिति बनी रह सकती है। साथ ही शारीरिक परेशानियां यदि चल रही है तो आज आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी। लेकिन, मानसिक रूप से यदि परेशान हैं तो डॉक्टर से सलाह लेने से घबराएं नहीं। आज वृश्चिक राशि के उपाय : आज नवरात्रि के दूसरे दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें। जब भी समय मिले पाठ करते रहे।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now