Top News
Next Story
NewsPoint

पहले दहेज की मांग पूरी करो फिर हलाला कराओ, फतेहपुर में 2 लाख न मिलने पर पति ने बीवी को दिया तीन तलाक

Send Push
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां शौहर ने 2 लाख और बाइक की डिमांड पूरी न होने पर बीवी को तलाक दे दिया। वहीं दोबारा साथ रखने के लिए युवक ने शर्त रखी कि पहले मांगा हुआ दहेज लाओ फिर हलाला कराओ। मामले में महिला की शिकायत पर स्थानीय थाना पुलिस ने पति समेत 5 ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के अनुसार, जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित कोड़ा जहानाबाद मोहल्ले की रहने वाली मुस्कान नाम की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 27 जून 2023 को थाना क्षेत्र के केवटरा गांव निवासी खालिक के बेटे इरफान से हुई थी। दहेज में हैसियत के हिसाब से घर वालों ने सामान देकर बेटी को विदा किया था। शादी के बाद से ही करने लगे प्रताड़ितशादी के कुछ दिन बाद से ही पति के साथ सास जन्नतुन, जेठ सद्दाम, देवर इरशाद व ननंद शमा खुश नहीं थे। इसके चलते कम दहेज का ताना देकर महिला को आए दिन प्रताड़ित कर अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रुपये नकद और बाइक की मांग करने लगे। महिला के मायके पक्ष को जानकारी देने पर गरीबों का हवाला देते हुए मायके पक्ष में मांगे गए अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई। इस बार विगत 22 जुलाई को उक्त सभी लोग एक राय होकर गाली गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं इस दौरान पति ने महिला को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसके बाद किसी तरह मायके पहुंची महिला ने परिजनों से आप बीती बयां की। इस पर मायके पक्ष ने ससुरालियों से ऐसा न करने के लिए मिन्नतें कीं। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले मांगा हुआ दहेज लाओ तब हम तुम्हारी बेटी को रखेंगे। पति समेत 5 ससुराल वालों पर मुकदमा दर्जकुछ दिन बाद महिला ने पति से बात की तो कहा, पहले मांगा हुआ अतिरिक्त दहेज लाओ फिर हलाला कराओ। इस शर्त पर वह महिला को दोबारा साथ रखेगा। थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति, सास, जेठ, देवर व ननंद समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now