Top News
Next Story
NewsPoint

Aaj Ka Panchang, 4 October 2024: आज नवरात्रि का दूसरा दिन, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

Send Push
राष्ट्रीय मिति आश्विन 12, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 19, रबि-उल्लावल 30, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 31 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।चित्रा नक्षत्र सायं 06 बजकर 38 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अगले दिन सुबह 05 बजकर 31 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र सायं 06 बजकर 38 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अगले दिन सुबह 05 बजकर 21 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। बालव करण सायं 04 बजकर 15 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 4 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 4 अक्टूबर 2024 : शाम में 6 बजकर 3 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 4 अक्टूबर 2024 :ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 38 मिनट से 5 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 45 मिनट से से 12 बजकर 34 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 3 मिनट से 6 बजकर 28 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 4 अक्टूबर 2024 :राहुकाल सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। वहीं, सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 37 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 20 मिनट तक। आज का उपाय : आज मां ब्रह्मचारिणी को सफेद और पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now