Top News
Next Story
NewsPoint

राजस्थान में BJP के मिस्ड कॉल सदस्यता अभियान को लेकर मचा घमासान, कांग्रेस ने लगाए बड़े आरोप

Send Push
झुंझुनूं: राजस्थान में बीजेपी- कांग्रेस के बीच शेखावाटी में नया घमासान शुरू हो गया है। दरअसल , कांग्रेस ने बीजेपी के मिस्ड कॉल सदस्यता अभियान में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव प्रदीप कुमार सैनी ने आरोप लगाया है कि उनको धोखे से भाजपा का सदस्य बना गया, जब भाजपा की पोल खुली तो उनकी आईडी रद्द कर दी। इस तरह से मोबाइल में की धोखाधड़ी और कांग्रेसी पदाधिकारी को बीजेपी मेंबर बनायाधोखे से भाजपा का मेंबर बनाए जाने की बात कहते हुए प्रदीप सैनी ने भाजपा के सदस्यता अभियान तंज कसते हुए कहा कि झूठों के बादशाह वाली पार्टी, भाजपा के लोग धोखे से लोगों को भाजपा का सदस्य बना रहे हैं। सैनी ने कहा कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ है। पहले विश्वास में लेकर एक भाजपाई ने उनसे उनका मोबाइल फोन ले लिया। इसके बाद उनकी बिना जानकारी उन्हें भाजपा का सदस्य बना दिया। पार्षद प्रदीप सैनी ने पत्रकारों को मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा से जुड़े संगठन के पदाधिकारी एवं पेशे से ठेकेदार रवि गुप्ता नामक व्यक्ति ने नगर परिषद में उनसे उनका मोबाइल यह कहकर मांगा कि उसे घर पर फोन करना है। उसने बात करने की बजाए भाजपा का सदस्य बना डाला। बकौल प्रदीप सैनी-रवि गुप्ता को जानकार और मौहल्ले में पडौसी होने के साथ मानवीयता के नाते उन्होंने विश्वास कर अपना मोबाइल दे दिया। ओटीपी नंबर को भी चुपचाप कंफर्म कियासैनी ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से भाजपा विचारधारा वाले संगठन से जुड़े रवि गुप्ता ने उन्हें धोखे में रखते हुए उस दौरान भाजपा पार्टी के मिस्ड कॉल नंबर पर उसके मोबाइल नंबर से मिस कॉल किया। इसके बाद उसमें आए ओटीपी नंबर को भी चुपचाप कंफर्म कर दिया। इस तरीके से उनकी बीजेपी पार्टी में मेंबरशिप हो गई। सैनी ने बताया कि इस बारे में गुप्ता ने कुछ नहीं बताया।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now