Top News
Next Story
NewsPoint

30 नक्सलियों का एनकाउंटर और सभी जवान सुरक्षित, सुरक्षाबलों की प्लानिंग की इनसाइड स्टोरी जानिए

Send Push
रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर बॉर्डर पर सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबल के जवानों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में शामिल सभी जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के ट्रेनिंग कैंप में घुसकर 30 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इसमें नक्सलियों की नई भर्ती को गुरिल्ला वार तकनीकी सिखाने वाले दो ट्रेनर भी मारे गए हैं। हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में कई टीमें संयुक्त रूप से शामिल थीं। सीएम विष्णुदेव साय ने जवानों की वीरता को सलाम किया है। कई आधुनिक हथियार भी बरामदएनकाउंटर में नक्सलियों के शवों के साथ एके 47 और एसएलआर जैसे कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। जानकारी के सुरक्षाबल के जवानों को यह जानकारी मिली थी कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा के बीच के अबूझमाड़ के थूली गांव के पास पहाड़ियों पर नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिविजन का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। जिसके बाद अभियान के लिए टीम भेजी गई थी। कई पहाड़ियों को पार करना पड़ाजवानों को गुरुवार को इम मिशन के लिए रवाना किया गया था। यहां तक पहुंचने के लिए जवानों को कई पहाड़ियों को पार करना पड़ा। बस्तर के स्पेशल नक्सल आईजी पी सुंदरराज के अनुसार स्पेशल सोर्स ने उन्हें यह इनपुट दिया था। जिसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ हमला किया गया। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, अंधेरा होने के बाद भी सुरक्षाबल के जवान सर्च अभियान चला रहे हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर गुरुवार को नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को गोवेल, नेंदूर और थुलथुली गांव की ओर रवाना किया गया था। सुरक्षाबलों के दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान शामिल थे। शुक्रवार दोपहर से हुई फायरिंगपुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लगभग एक बजे नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में 28 नक्सलियों को मार गिराया है और मुठभेड़ स्थल से एके 47 और एसएलआर समेत कई हथियार बरामद किये हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now