Top News
Next Story
NewsPoint

कौन हैं श्रुतिका अर्जुन? जिन्होंने 'बिग बॉस 18' में आकर निकाल दिया है सबके कान से खून, हैं एक कंपनी की मालिक

Send Push
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में साउथ एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन की एंट्री हुई है। स्टेज पर आते ही वह होस्ट को देख अपनी सुधबुध भूल गईं। एक्टर के प्रति वह अपने प्यार को जाहिर करने लगीं। बताया कि वह उनकी कितनी बड़ी फैन हैं। बिना रुके वह इतना कुछ बोल गईं कि सलमान के साथ-साथ तजिंदर सिंह बग्गा भी चकरा गए। आइए बताते हैं कि वह कौन हैं। श्रुतिका अर्जुन का जन्म 17 सितंबर 1987 को हुआ था। उनकी मां का नाम कल्पना और पिता शिवशंकर हैं। उनके दादा थेंगई श्रीनिवासन एक्टर थे। श्रुतिका ने चेन्नई के आदर्श विद्याल हायर सेकेंड्री स्कूल से पढ़ाई क ीहै। इनके चचेरे भाई योगी और भाई आदित्य भी पेशे से अभिनेता हैं।
श्रुतिका अर्जुन की फ्लॉप रहीं फिल्मेंश्रुतिका ने बिजनेमैन अर्जुन से शादी की और इनका एक बेटा भी है। एक्ट्रेस आयुर्वेदिक स्किन ब्रांड हैप्पी हर्ब्स की फाउंडर भी हैं। एक्ट्रेस ने 16 साल की उम्र में सूर्या के साथ साल 2002 में फिल्म 'श्री' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ औ फिल्में कीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वह फ्लॉप रहीं।
श्रुतिका अर्जुन थीं इस शो की विनरश्रुतिका ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी ती। फिर 2020 में वह वापस आईं। 2022 में उन्होंने 'कोमाली विद कूकू सीजन 3' शो किया और उसकी ये विनर रही थीं। इसके अलावा उन्होंने कुछ और शोज किए थे लेकिन करियर कुछ खास रहा नहीं। श्रुतिका अर्जुन को जनता ने नहीं किया पसंदश्रुतिका की एंट्री हालांकि जनता को कुछ पसंद नहीं आई। एक यूजर ने कहा, 'ये सबसे पहले जाएगी। अभी ओवरएक्टिंग देखने का बिलकुल मन नहीं पब्लिक को।' एक ने कहा, 'बहुत ही ज्यादा ड्रामेबाज लग रही है। ओवरएक्टिंग कर रही है।' एक ने कहा, 'इसको स्टेज से ही एलिमिनेट करती हूं अभी निकालो।'
श्रुतिका अर्जुन सोशल मीडिया पर एक्टिवश्रुतिका अर्जुन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इनके 1.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इन्होंने खुद को CWC सीजन 3 का विनर बताया है। साथ ही कंपनी का फाउंडर भी बताया है। उनके कई दिलकश अवतार रील्स और तस्वीरों में देखने को मिलता है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now