Top News
Next Story
NewsPoint

भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी का 'वो' वाला चक्कर, जेल की चक्की पीसने की नौबत

Send Push
आरा: भोजपुरी के चर्चित गायक और स्टेज शो से अपनी पहचान बनाने वाले प्रमोद प्रेमी बुरी तरह फंस गए हैं। प्रमोद प्रेमी और प्रियंका देवी यौन शोषण मामले में एक नया मोड़ आ गया है। आरा सिविल कोर्ट ने प्रमोद प्रेमी की दूसरी पत्नी प्रियंका के पक्ष में फैसला लिया है। कोर्ट ने प्रमोद प्रेमी के बेल को रिजेक्ट कर दिया है। पुलिस कभी भी प्रमोद प्रेमी को गिरफ्तार कर सकती है। भोजपुरी गायक पर उनकी दूसरी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जेल जाएंगे प्रमोद प्रेमी उधर, दूसरी ओर दूसरी पत्नी प्रियंका देवी लगातार न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटा रही हैं। अभी तक प्रियंका को इंसाफ नहीं मिला है। प्रियंका एक बार फिर एसपी कार्यालय पहुंची और घटना के बारे में पूरी जानकारी पुलिस को दी। एसपी से मुलाकात के बाद प्रियंका देवी ने बताया कि अभी तक उनके मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है। केस जहां पर था, वहीं पर है। उन्होंने बताया कि प्रमोद प्रेमी की ओर से बेल फाइल किया गया था। जिसे कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया है। प्रमोद प्रेमी का बेल रिजेक्ट प्रियंका ने मीडिया को बताया कि बेल रिजेक्ट होने के बाद भी प्रमोद प्रेमी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रमोद प्रेमी के लोग उन्हें तरह-तरह से परेशान कर रहे हैं। उनके घर की लाइट काट दी गई है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। समझ में नहीं आ रहा है कि वो क्या करें। प्रियंका देवी ने बताया कि मैं कहां जाऊं कि मेरी सुनवाई हो। एसपी को दी जानकारी प्रियंका ने बताया कि एसपी से मिलकर सारी बातों की जानकारी दी है। पुलिस कप्तान की ओर से सभी कागजात की मांग की गई है। इस मामले में आश्वासन मिला है कि कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रमोद प्रेमी से उनकी बातचीत हुई है। लेकिन वो बात करना नहीं चाहता है। प्रियंका ने कहा कि अगर वो मुझे नहीं रखना चाहते हैं, तो कम से कम बताएं कि मैं क्या करूं। इंसाफ की आस ध्यान रहे कि प्रमोद प्रेमी ने प्रियंका से पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी की थी। प्रमोद प्रेमी प्रियंका को झांसा देकर अपने साथ रखता था। जब इस बात की जानकारी प्रियंका को हुई, तब उसने प्रमोद प्रेमी से बातचीत की। उसके बाद प्रियंका के साथ मारपीट की गई। उसके बाद प्रियंका ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया। अभी भी प्रियंका दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now