Top News
Next Story
NewsPoint

आज का वृश्चिक राशि का राशिफल 2 अक्टूबर 2024 : यात्राओं से मिलेगा लाभ, पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग

Send Push
Scorpio Horoscope Today,2 October 2024: आज वृश्चिक राशिवालों का करियर राशिफल वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार की ठीक ठाक स्थिति को दर्शाने वाला रहेगा। साथ ही आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे प्रभावशाली व्यक्तियों से हो सकती है जो आपके करियर को एक अच्छी दिशा दिलाएंगे। जो लोग रोजाना व्यापार करते हैं, उनके लिए आज आय के नए स्रोत दिखाई दे रहे हैं। यदि आज आप जमीन से जुड़ा कोई सौदा करने जा रहे हैं तो उसमें अपने पिता से सलाह जरुर लें। उनकी सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। व्यापार में कुछ परेशानियां चल रही थी तो आज आपको उससे छुटकारा मिल जाएगा। नौकरीपेशा जातक आज अपने कामों को लेकर एक शेड्यूल बना सकते हैं। आज वृश्चिक राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल घर परिवार में छोटी छोटी बातो को लेकर कहासुनी हो सकती है लेकिन, इसका असर आपके रिश्तों पर नहीं पड़ेगा। कड़वे बोल बोलने से बचे। लेकिन, आज आपको संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों का भी पूरा ध्यान रखें। आपके प्रेम जीवन में आज नए जोश और उत्साह का संचार होगा। आज आपकी सेहत का हाल आपका स्वास्थ्य अच्छा देखा जाएगा लेकिन, परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आज वृश्चिक राशि के उपाय : आज गणेश स्त्रोत का पाठ करें और गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now