Top News
Next Story
NewsPoint

मन्नत उतारने निकले कपल को मिली दर्दनाक मौत, पिकअप ने टक्कर मार नाना को कुचला तो नानी को 200 मीटर घसीटा, नाती गंभीर

Send Push
बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के बिजासन चौकी क्षेत्र स्थित आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज पिकअप वाहन की टक्कर से एक दम्पति की मृत्यु हो गई। वहीं, उनका तीन वर्षीय नाती घायल हो गया। घटना में मासूम गोद से उछलकर दूर जा गिरा जबकि उसकी नानी को पिकअप वाहन 200 फीट दूर तक घसीट कर ले गया। एसडीओपी सेंधवा कमल सिंह चौहान के अनुसार गवाड़ी के समीप हुई इस दुर्घटना में 45 वर्षीय मंडले और उनकी पत्नी कल्पना की मृत्यु हो गई। वहीं, उनका 3 वर्षीय नाती अंशु गम्भीर रूप से घायल हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ गंभीर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मन्नत उतारने जा रहे थे माता मंदिर दंपति अपने नाती की मन्नत उतारने सेंधवा से 16 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बिजासन माता के मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान वे श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए स्टॉल पर चाय पीने लगे। इसी बीच एक तेजी से आ रही पिकअप वाहन ने उनको टक्कर मार दी। पिकअप ने मारी टक्करपिकअप से टक्कर लगते ही नानी की गोद में बैठा मासूम नाती उछलकर दूर जा गिरा। वहीं, संजय मंडले की कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी कल्पना को पिकअप वाहन करीब 200 फीट तक घसीटते हुए ले गया। नींद की झपकी में खोया कंट्रोलदंपति की पुत्री दीपाली महाराष्ट्र के शिरपुर से सेंधवा लौटी थी और वे लोग आज मन्नत उतारने बिजासन मंदिर जा रहे थे। दीपाली सेंधवा से 16 किलोमीटर दूर बिजासन मंदिर पैदल जा रही थी। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर चालक की तलाश आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद आ गई थी।प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि अचानक पिकअप वाहन ने चाय पी रहे दंपति को टक्कर मार दी। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। राजेंद्र गुप्ता नवरात्रि के दौरान भक्तों को निशुल्क चाय पिलाते हैं।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now