Travel
Next Story
NewsPoint

PM मोदी आज करेंगे पुणे मेट्रो का उद्घाटन, दिल्ली मेट्रो से कम है टिकट की कीमत, यात्रियों को मिलता है खास PASS

Send Push
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 29 सितंबर (रविवार) को पुणे मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। शिवाजी नगर जिला न्यायालय और स्वारगेट (Swargate) के बीच मेट्रो लाइन का उद्घाटन वर्चुअल किया जाएगा। जिसके बाद पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट (फेज-1) का कार्य पूरा हो जाएगा और पुणे के लोगों का सफर आसान हो जाएगा। यही नहीं पीएम मोदी आज स्वारगेट-काटराज (Swargate-Katraj Metro) मेट्रो की भी नींव भी रखेंगे।

बता दें, पुणे शहर को महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। ट्रांसपोर्टेशन के मामले में इस शहर में काफी सुविधा लोगों को दी गई है। बता दें, पुणे के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मुख्य रूप से बस सेवा , उपनगरीय रेल सेवा, मेट्रो, पब्लिक टैक्सी और ऑटो रिक्शा शामिल हैं। साल 2020 में इस शहर को 'सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। आइए ऐसे जानते हैं मेट्रो सर्विस के बारे में। (All pics- wikimedia commons)
पुणे मेट्रो के बारे में जानें image

पुणे में मेट्रो बनाने की मंजूरी केंद्र सरकार की ओर से 7 दिसंबर 2016 को मिली थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 दिसंबर 2016 को इसका शिलान्यास किया था। पुणे मेट्रो में 3 लाइनें शामिल हैं। जबकि पुणे मेट्रो ने मेट्रो लाइन 1 और 2 को पूरा कर लिया है, यह हिंजवडी से शिवाजीनगर तक पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड (PITCMRL//पुनेरी मेट्रो) मेट्रो लाइन 3 पर काम के मामले में पीछे है।

25 नवंबर, 2021 को शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को 24 मार्च 2025 तक पूरा होने का प्रस्ताव है, लेकिन अभी तक 68.5% पूरा हुआ है, जबकि 90% काम पूरा हो जाना चाहिए था।


पुणे मेट्रो के पास की कीमत image

पुणे एक इंडस्ट्रियल शहर है, ऐसे में यहां हर दिन यात्रियों की भीड़ मेट्रो में भारी संख्या में होती है। वहीं यात्रियों को टिकट लेने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े, इसके लिए मेट्रो कार्ड की सुविधा दी गई है। बता दें, इस साल मार्च के महीने में यात्रियों की भारी मांग के कारण पुणे मेट्रो ने 100 रुपए की कीमत वाला एक नया डेली पास की सुविधा दी थी। इस कार्ड के कारण यात्री टिकट लेने की लंबी लाइन से बच जाते हैं।


क्या दिल्ली से सस्ती है पुणे मेट्रो की टिकट image

दिल्ली मेट्रो की तुलना में, पुणे मेट्रो की टिकट की कीमत सस्ती है। जहां दिल्ली में अधिकतम मेट्रो का किराया 60 रुपये है, इसके अलावा, रैपिड मेट्रो के लिए सबसे अधिक किराया है। यात्रियों को एक साइड ट्रैवल करने के लिए 80 रुपए चुकाने पड़ते हैं। वहीं पुणे मेट्रो पर्पल लाइन में यात्रा के लिए टिकट की कीमत 10 से रुपए से लेकर 35 रुपए के आसपास है।


पुणे मेट्रो के नियम image

पुणे मेट्रो की सेवाएं हर दिन सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलती हैं। वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुणे मेट्रो में कई नियम बनाएं हैं। जैसे, ट्रेन के अंदर या बाहर न थूकें, किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सीट दें, रेलगाड़ी के दरवाजे बंद होने के बाद खोलने की कोशिश न करें, जब रेलगाड़ी के दरवाजे बंद हो रहे हों, तो बाहर न निकलें।


पुणे मेट्रो में लेकर नहीं जा सकते हैं ये चीज image

पुणे मेट्रो में अगर आप सुचारु और सुरक्षित तरीके से यात्रा करना चाहते हैं, तो बैन की गई वस्तुओं को ले जाने से बचें। जिसमें ऐसी वस्तु जिनसे आग लग सकती है, जैसे लाइटर, चाकू और नुकीली वस्तुएं, शराब, सिगरेट, माचिस, गैस सिलंडर आदि। बता दें, मेट्रो में 25 किलोग्राम तक वजन वाले केवल एक बैग की अनुमति दी गई और बंडल के रूप में सामान को मेट्रो ट्रेन के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। वहीं पुणे मेट्रो की सेवा लोगों को यह 24 घंटे नही दी जाती है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now