Tv
Next Story
NewsPoint

कृष्णा श्रॉफ: दो बार हो चुका है ब्रेकअप, अब अफगानी से करेंगी शादी? जानिए क्या करती हैं जैकी श्रॉफ की बेटी

Send Push
'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' की रनर-अप रहीं कृष्णा श्रॉफ ने ट्रॉफी तो नहीं जीती। मगर उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने शो में एंट्री की। कुछ स्टंट्स किए लेकिन बाद में एलिमिनेट हो गईं। मगर जब वह वाइल्डकार्ड के रूप में आईं तो उन्होंने आग लगा दी। हर किसी को हैरान करके रख दिया। आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं। कृष्णा श्रॉफ का जन्म 21 जनवरी 1993 को जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के घर में हुआ। यह मैट्रिक्स फाइट नाइट और मैट्रिक्स फिटनेस सेंटर की फाउंडर हैं। इन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ मुंबई में स्कूलिंग की। इसके बाद दुबई से फिल्म मेकिंग में ग्रेजुएशन किया। चर्चा में तब आईं, जब ये रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में पहुंची और जीतने से एक कदम पीछे रह गईं। image कृष्णा श्रॉफ का अभी बॉयफ्रेंड कौन है?कृष्णा श्रॉफ लंबे समय से MMA फाइटर अब्दुल अजीम बदख्शी को डेट कर रही हैं। इनके साथ वह तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा अपने बॉयफ्रेंड से दो साल बड़ी हैं। अब्दुल का जन्म अफगानिस्तान में हुआ है। वह किकबॉक्सर और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एथलीट हैं। इन्हें अफगानिस्तान का नॉकआउट मैन भी कहा जाता है। बताया जाता है कि दोनों ने सगाई भी कर ली है। हालांकि शादी का अभी कोई प्लान नहीं है। image कृष्णा श्रॉफ का पहला बॉयफ्रेंड कौन था?कृष्णा श्रॉफ ने इनसे पहले ऑस्ट्रेलियन बास्केटबॉल प्लेयर एबन हायम्स को डेट किया था। लेकिन उनसे उनका ब्रेकअप हो गया था। उन्होंने 'जूम' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें एबन के साथ अपना रिलेशन पब्लिक करने का अफसोस है। उन्हे ये सीख मिली कि अपने रिश्ते को सार्वजिनक नहीं करना चाहिए। कृष्णा श्रॉफ का हुआ था ब्रेकअपउनका कहना था कि उन्हें लगा कि उन्होंने अपनी पहचान खो दी है। कृष्णा और एबन की पहली मुलाकात 11 मई, 2019 को मुंबई के सोहो हाउस में हुई थी और एक महीने बाद ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। लेकिन नवंबर, 2020 में इनका ब्रेकअप हो गया था। दोनों का शादी का भी प्लान था। मगर ये संभव नहीं हो सका। image कृष्णा श्रॉफ ने तुर्किश शेफ को भी किया था डेट?तुर्किश शेफ Nusret Gokce को भी इनका बॉयफ्रेंड बताया गया था। जिनके साथ भी इन्होंने एबन से ब्रेकअप के बाद 2020 में ही कई तस्वीरें शेयर की थीं। उनके गाल पर किस करते हुए फोटो खूब वायरल हुई थी। हालांकि इनका अफेयर था या नहीं, किसी ने कंफर्म नहीं किया था। image कृष्णा श्रॉफ कब करेंगी शादी?कृष्णा श्रॉफ ने 'फिल्मीमंत्रा' को दिए एक इंटरव्यू में शादी के प्लान पर चुप्पी तोड़ी थी। उनसे जब पूछा गया कि उन्हें शादी कब करनी है तो वह बोलीं, 'अभी शादी के बारे में नहीं सोचा है, उसमें समय है। वह थोड़ी दूर की बात है। अभी उसका वक्त नहीं आया है।' वहीं, जब टाइगर श्रॉफ की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरा भाई हैंडसम है तो भाभी भी सुंदर होनी चाहिए।'
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now