Top News
Next Story
NewsPoint

PF Account: PF खाताधारकों के खातों में कब आएगा पैसा? करोड़ों लोगों को एक साथ मिलेगी खुशखबरी

Send Push

EPF Interest Rate: अगर आप सैलरीड क्लास हैं तो आपके लिए इस खबर से अपडेट रहना बेहद जरूरी है। फरवरी 2024 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रोविडेंट फंड पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान किया था। EPFO ने 2023-24 के लिए 8.15% की ब्याज दर को बढ़ाकर 8.25% कर दिया था। लेकिन सरकार की तरफ से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए EPF का ब्याज खातों में ट्रांसफर नहीं किया गया है। ऐसे में कई लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि उनके खाते में EPF का ब्याज कब आएगा।

सम्पूर्ण ब्याज एक बार में ही चुकाया जाएगा

हाल ही में एक ईपीएफ सदस्य ने एक्स पर मिलने वाले ब्याज को लेकर सवाल पूछा था। सवाल के जवाब में ईपीएफओ ने बताया कि ब्याज जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। संभव है कि बहुत जल्द आपके खाते में पैसे दिखने लगें। जब भी ब्याज जमा होगा, उसका पूरा भुगतान एक बार में ही कर दिया जाएगा। ब्याज को लेकर आपको कोई नुकसान नहीं होगा। सूत्रों का कहना है कि सरकार की ओर से ईपीएफ पर मिलने वाला ब्याज जल्द ही ट्रांसफर किया जा सकता है।

28 करोड़ से अधिक लोगों के खातों में पैसा जमा

वित्तीय वर्ष 2023-2024 के अंत तक EPFO द्वारा 28.17 करोड़ सदस्यों के खातों में वित्तीय वर्ष 2022-23 का ब्याज जमा कर दिया गया। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) को अक्सर PF (प्रोविडेंट फंड) के नाम से जाना जाता है। यह कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण बचत और पेंशन योजना है। जब कर्मचारी रिटायर होता है, तो उसे इस फंड का पैसा मिलता है। आप EPF सदस्य की ओर से फंड की निकासी या ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से दावा दायर कर सकते हैं।

ईपीएफ खाते में 12% जमा करने का प्रावधान

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) 20 या उससे ज़्यादा कर्मचारियों वाली कंपनियों में वेतनभोगी वर्ग के कर्मचारियों के लिए एक ज़रूरी बचत योजना है। EPF और MP एक्ट के तहत कर्मचारी को अपनी मासिक आय का 12% EPF खाते में जमा करना होता है, इसके अलावा कंपनी की ओर से भी इतनी ही रकम जमा की जाती है। कर्मचारी द्वारा किया गया पूरा योगदान EPF खाते में जमा होता है, लेकिन कंपनी की ओर से जमा किए गए पैसे में से 3.67% EPF खाते में जमा होता है। बाकी 8.33% कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है।

ब्याज दर क्या है?

वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की ब्याज दर हाल ही में 8.15% से बढ़ाकर 8.25% कर दी गई है। इसका मतलब है कि अब आपको अपने EPF खाते में जमा राशि पर पहले से ज़्यादा ब्याज मिलेगा। पीआईबी के मुताबिक, EPF बोर्ड ने पिछले साल सदस्यों के खातों में रिकॉर्ड 1.07 लाख करोड़ रुपये की राशि वितरित करने की सिफारिश की थी।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now