Entertainment
Next Story
NewsPoint

'मेरी जगह शायद वो होता', ट्रॉफी जीतते ही करणवीर ने कह दी ये बड़ी बात

Send Push

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता करणवीर मेहरा ने रोहित शेट्टी के एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 14 की ट्रॉफी अपने नाम की है। 3 महीने के इस पूरे सफर में करणवीर ने अपने स्टंट और कॉमेडी के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। खतरों के खिलाड़ी में करणवीर ने अपने पहले स्टंट के चलते सीधे आसिम रियाज से टकराए थे। यह एक हेड-ऑन स्टंट था, जिसमें करणवीर ने आसानी से जीत हासिल की। फिर, उस शेड्यूल के दूसरे स्टंट के दौरान, बिग बॉस फेम आसिम रियाज की हरकतों से परेशान होकर उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

करणवीर ने अब इस पूरे मामले पर बात की है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 14 के शुरू होने से पहले जब करणवीर से आसिम रियाज के बारे में सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने कहा था कि वह आसिम को नहीं जानते। मगर अब अपने एक इंटरव्यू के चलते करणवीर ने आसिम रियाज के साथ हुई विवाद की चर्चा की है। करणवीर ने कहा कि शो की शुरुआत में वह इस मुद्दे को चर्चा का विषय नहीं बनाना चाहते थे। वह चाहते थे कि लोग शो के बारे में जानें, न कि उससे जुड़ी विवादों के बारे में। किन्तु अब जब उन्होंने शो की ट्रॉफी जीत ली है, तो वह मानते हैं कि बतौर विजेता इस शो में हुई विवाद के बारे में बात करना उनकी जिम्मेदारी है।

करणवीर मेहरा ने आसिम रियाज के बारे में चर्चा करते हुए कहा, “आसिम खतरों के खिलाड़ी का एक टैलेंटेड कंटेस्टेंट था। यदि वह सही तरीके से खेलता, तो शायद आज मेरी जगह वह ट्रॉफी के साथ यहां बैठा होता तथा जीत का इंटरव्यू दे रहा होता। रोहित शेट्टी सर के साथ खतरों के खिलाड़ी जैसे बड़े शो में सम्मिलित होने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। अगर वह अनावश्यक बातों में नहीं उलझता, तो वह इस शो में बहुत आगे जा सकता था।” आसिम रियाज की हरकतों पर बात करते हुए करणवीर ने कहा, “कई बार जब कोई इंसान मशहूर हो जाता है, तो उसके दोस्तों और परिवार वालों की जिम्मेदारी होती है कि वे उसे जमीन पर बनाए रखें। मगर आसिम में वह क्वालिटी नहीं थी। इतने टैलेंटेड कंटेस्टेंट का इस प्रकार से शो से बाहर होना दुखद था।” रोहित शेट्टी के साथ बदतमीजी एवं अभिषेक कुमार के साथ झगड़े के कारण आसिम रियाज को ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 14 से बाहर कर दिया गया था।

अनुपमा छोड़ेगी ये मशहूर अदाकारा, मां ने बताई वजह

रुपाली गांगुली को शो में रिप्लेस करेंगी ये मशहूर अदाकारा, नाम जानकर झूम उठेंगे फैंस

अक्टूबर में बंद हो जाएंगे ये 7 शो

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now