Top News
Next Story
NewsPoint

Health Tips: गले की खरास और खांसी-जुकाम के लिए अपनाएं आप भी ये घरेलू उपचार, मिलेगी तुरंत राहत

Send Push

इंटरनेट डेस्क। अक्टूबर का महीना चल रहा हैं और मौसम बदल चुका है। ऐसे में लोगों को इस सयम कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमे से ही एक हैं गले में इंफेक्शन और जुकाम जैसी छोटी-छोटी समस्याएं, इसके साथ ही आपको खांसी भी हो सकती है। हालांकि इनसे बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।

अपना सकते हैं ये घरेलू उपाय
सर्दी-जुकाम या गले में इंफेक्शन से बचने के लिए शहद में कुछ चीजें मिलाकर खाने से इस तरह की प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल सकता है। शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

शहद में अदरक मिलाकर खाएं
गले में इंफेक्शन और जुकाम के लिए शहद और अदरक बड़े ही काम की चीज है। बच्चे हों या बड़े शहद में अदरक का रस मिलाकर ले सकते है। इससे जल्दी आराम मिल जाएगा।

शहद और मुलेठी
मुलेठी के छोटे टुकड़े चूसने से गले की खराश, इंफेक्शन, जुकाम और खांसी ठीक हो जाती है। मुलेठी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स और एंटीबायोटिक गुण होते हैं।

pc-india.com

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now