Top News
Next Story
NewsPoint

Rajasthan: पूर्व भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास का निधन, 6 बार रह चुकी थी एमएलए, अशोक गहलोत मानते थे बड़ी बहन

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति का आज एक इतिहास समाप्त हो गया। जी हां आज प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका लगा हैं जिसको कभी पूर्ती नहीं हो सकती है। जोधपुर के सूरसागर से 3 बार विधायक रहीं और लम्बे समय तक राजस्थान विधानसभा की सबसे उम्रदराज एमएलए का खिताब अपने नाम करने वालीं पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का बुधवार सुबह निधन हो गया। बता दें की वो 86 साल की थीं और कुल 6 बार विधायक रह चुकी थी। सूरसागर में 2008 का चुनाव लड़ने से पहले वो पुराने जोधपुर सीट से 3 बार विधायक रह चुकी थी।

इस बार नहीं मिला था टिकट
मीडिया रिपोटर्स की माने साल 2023 के विधानसभा चुनावों में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था।  इस दौरान अशोक गहलोत उनसे मिलने भी पहुंचे थे। उस वक्त उनकी खूब चर्चा भी हुई थी। इतना हीं नहीं सूर्यकांता व्यास ने उस समय उनका काम करवाने के लिए अशोक गहलोत की तारीफ तक की थी। सूर्यकांता व्यास जमीन से जुड़ी हुई भाजपा की कार्यकर्ता और आम लोगों की पसंद थीं।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत मानते थे बड़ी बहन 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सूर्यकांत व्यास की 86 साल हो चुकी थीं, लेकिन लोगों के काम करने का जज्बा उनका खत्म नहीं हुआ था। सभी राजनीति दलों के लोग उन्हें जीजी कह कर बुलाते थे। अशोक गहलोत भी उन्हें अपनी बड़ी बहन मानते थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यास के निधन पर श्रद्धांजलि दी है।  उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्या, श्रीमती सूर्यकान्ता व्यास जीजी के निधन का दुरूख समाचार प्राप्त हुआ। कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

pc- navbhart

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now