Top News
Next Story
NewsPoint

Hair Care Tips: गुड़हल के फूल और दही से बना लें ये हेयर मास्क, उपयोग करने से बढ़ेगी बालों की चमक

Send Push

इंटरनेट डेस्क। दही हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दही बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने में भी बहुत ही उपयोगी है। आप इसका गुड़हल के फूल के साथ हेयर मास्क बनाकर उपयोग कर सकते हैं।

image

गुड़हल में मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बालों के रोम को मजबूत करने में उपयोगी है। इस हेयर मास्क का उपयोग करने से बालों के झडऩे की परेशानी कम हो जाएगी। वहीं बालों की चमक बढ़ जाएगी।

image

इसके लिए आपके लिए 1/2 कप ताजा गुड़हल की पंखुडिय़ों को पीसकर एक बर्तन में पेस्ट बना लें। अब इसमें आप 1/4 कप दही मिला लें। अब आप इस मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर लगा लें। इसके बाद बालों को आधे घंटे बाद धो लें। ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा। बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

PC:freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now