Top News
Next Story
NewsPoint

Hanuman Beniwal ने दिया बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को अब...

Send Push

PC: x

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा में कांग्रेस का सत्ता हासिल करने का सपना टूटने के बाद राजस्थान से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया है।

image

PC:thestatesman

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में मंगलवार को ट्वीट किया था कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री के दावेदारों और विशेषकर एक परिवार के अति-उत्साह और घमंड तथा इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव नहीं लडऩे के कारण आज वहां कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने से वंचित हो गई।

image

PC:abplive

लोकसभा चुनाव में जब इंडिया गठबंधन से जुड़े सभी राजनैतिक दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा तो एनडीए ने हांफते-हांफते अपनी सरकार केंद्र में बनाई, मगर हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन के दलों के साथ कांग्रेस ने रुचि नहीं दिखाई और आज यह परिणाम देखने को मिला जबकि हरियाणा का किसान, जवान और दलित भाजपा की नीतियों और शासन के खिलाफ था।

कांग्रेस पार्टी द्वारा एक राय और एक साथ होकर चुनाव नही लडऩे की वजह से पुन: हरियाणा के किसानों, दलितों और युवाओं को निराशा हाथ लगी। हालांकि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है मगर फिर भी कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को अब गंभीरता से सोचने की जरूरत है।
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now