Top News
Next Story
NewsPoint

Ashok Gehlot ने हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Send Push

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नजीते आज घोषित हो रहे हैं। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार यहां पर सरकार बनाती नजर आ रही हैं। भाजपा यहां से 50 और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।

अन्य के खाते में पांच सीटे जाती नजर आ रही हैं। 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरुरत होती है। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणामों को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

हरियाणा में कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने रुझानों में कांग्रेस के पिछडऩे पर कहा कि परिणाम अभी आना बाकी है, हमें उम्मीद है कि कांग्रेस जीतेगी, हमें शाम तक इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि आज सुबह के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया था, लेकिन समय बढऩे के साथ ही वह पिछड़ती चली गई। शाम तक चुनाव परिणामों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

PC:deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now