Top News
Next Story
NewsPoint

Uttar Pradesh: पति का था दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध, पत्नी को नहीं था ये पसंद, इसके बाद फिर शुरू हुआ ये खेल

Send Push

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला की हत्या का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। इसके बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर एक फौजी द्वारा परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्ती की हत्या करने का सामना सामने आया है। फौजी ने हत्या कर शव को फेंक दिया। मृतका के परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या में शामिल महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अब कोर्ट में पेशी के बाद जेल में हैं।

मृतका सरिता को अपनी पति पर था शक
खबरों के अनुसार, मृतका सरिता को अपने पति गौरव चौहान पर किसी महिला के साथ अफेयर का शक था। गौरव के अफयेर के कारण वह पति से अगल मैनपुरी में करहल चौराहे के पास मोहल्ला शृंगार नगर में एक किराए के कमरे में रहने लगी।

फौजी ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या
मृतका के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि 4 अक्टूबर को गौरव उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव मथुरा जिले के किसी थाना क्षेत्र में फेंक दिया।

पुलिस ने हत्या को लेकर दी ये जानकारी
पुलिस ने भी इस मामले में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि सरिता की पति गौरव चौहान ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मृतक महिला का शव मथुरा थाना क्षेत्र के जैथ में मिला था। इसके बाद महिला के मायके वालों ने मामला दर्ज करवाया है।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now