Top News
Next Story
NewsPoint

Rajasthan: बच्चों ने चाचा और मौसी को संबंध बनाते देख लिया, तो दरिंदों ने ऐसी दी सजा, कि जानकर काँप जाएगी आपकी रूह

Send Push

pc: opindia

जैसलमेर में बच्चों का शव पानी टंकी से मिला था, उनकी पहचान हो गई है। उनकी हत्या उनके चाचा एहसान अली और मौसी सोनिया बानो ने की थी।

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के जैसलमेर में 5 अक्टूबर 2024 को दो बच्चों का शव पानी टंकी में मिला था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने एहसान अली और सोनिया बानो को गिरफ्तार किया है। दोनों मृतक बच्चों के चाचा और मौसी लगते हैं।

मृत बच्चों की पहचान 7 साल के मोहम्मद हसनेन और 8 साल के मोहम्मद आदिल के तौर पर हुई है। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने अपने चाचा एहसान और मौसी सोनिया को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी कारण बदनामी के डर से दोनों ने बच्चों की हत्या कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार हसनेन की छाती पर बैठ कर सोनिया ने उसे मार डाला। एहसान ने आदिल को भी इसी तरह से मारना चाहह। लेकिन जब वह नहीं मरा तो उसने घर में रखी एक लोहे के एक रॉड से उसके सिर पर वार किया। जिस से उसकी मौत हुई।

हत्या के बाद दोनों ने बच्चों के शवों को पास के खाली मकान के पानी टैंक में डाल दिया। इसके बाद दोनों ने खून और अन्य सबूत मिटा दिए।

जिस दिन इन दोनों बच्चों की मौत हुई तब ये खेलते हुए एहसान के घर चले गए थे। दोनों ने सोनिया और अहसान को आपत्तिजनक स्तिथि में देख लिया। दोनों के बीच अफेयर था।

5 अक्टूबर की शाम जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। कई घंटे बाद पुलिस ने पानी टंकी से दोनों शव बरामद किए। शव की स्थिति से अनहोनी की आशंका गहराई। बच्चों के परिजन हत्या का शक जाहिर करते हुए उस अस्पताल में धरने पर बैठ गए थे, जहाँ पोस्टमार्टम हुआ था।

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की जिस से उन्हें एहसान पर शक हुआ। उसके घर की तलाशी लेने पर खून के कुछ छींटे मिले। इसके बाद हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। पुलिस के सामने वह टूट गया और बच्चों की हत्या कबूल कर ली।

अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now