Automobile
Next Story
NewsPoint

रिवर्स गियर के साथ 1 अक्टूबर को तहलका मचाने आ रहा लग्जरी ब्रांड BMW का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कीमत और फीचर्स

Send Push

ऑटो न्यूज़ डेस्क - देश में एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर आने शुरू हो गए हैं। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जर्मन वाहन निर्माता कंपनी BMW ने भी बड़ी तैयारी की है। कंपनी अब भारत में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 लॉन्च करने जा रही है। यह नया मॉडल मेड इन इंडिया स्कूटर होगा। आपको बता दें कि कंपनी ने CE 02 को अपनी घरेलू पार्टनर कंपनी TVS के साथ मिलकर तैयार किया है। इस स्कूटर को 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इसकी संभावित कीमत और इसके फीचर्स के बारे में...

BMW CE 02: कितनी होगी कीमत?

कीमत की बात करें तो नई BMW CE 02 की कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि इस EV की कीमत CE 04 से काफी कम हो सकती है। वहीं BMW CE 02 को भारत में ही बनाया गया है।

BMW CE 02: बैटरी और रेंज
नई BMW CE 02 में 3.92 kWh की बैटरी है जिसे फुल चार्ज करने पर 108 किलोमीटर की रेंज का दावा किया गया है। इसमें लगा मोटर इसे 15 हॉर्स पावर देगा। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल 200cc बाइक जितना पावर देगा। इसकी सीट की ऊंचाई 745mm है, जिससे कम हाइट वाले लोग भी आसानी से इसे चला सकते हैं। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 95kmph मानी जा रही है। यह स्मूथ राइड के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

BMW CE स्टाइलिश डिजाइन और फीचर्स
नए BMW CE 02 को स्कूटर और बाइक के बीच में रखा गया है। इस स्कूटर का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्लैट सीट है। चंकी LED हेडलैंप भी लगे हैं। इसमें LCD डिस्प्ले है जो कई जानकारियों से लैस है। इस स्कूटर में 14 इंच के व्हील हैं। इसके फ्रंट में USD फोर्क्स का इस्तेमाल किया गया है। इस स्कूटर की कीमत करीब 5 लाख रुपये हो सकती है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now