Automobile
Next Story
NewsPoint

अगर Toll Plaza पर इससे ज्यादा लगा समय तो बिना Tax भरे जा सकते है लोग, फटाफट जान ने ले ये नियम

Send Push

ऑटो न्यूज़ डेस्क- दुनिया के सबसे बड़े सड़क नेटवर्क की बात करें तो इस लिस्ट में भारत का नाम भी आता है। सड़कों की मरम्मत हो या फिर उसका रख-रखाव, इसे संभालना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में सड़कों की मरम्मत और रख-रखाव के लिए फंड जुटाने के लिए राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) पर कुछ किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा बनाए गए हैं। हालांकि, हर एक्सप्रेसवे या हाईवे का टोल शुल्क एक जैसा नहीं होता। लेकिन आइए आपको टोल प्लाजा के उन नियमों के बारे में बताते हैं, जिनकी वजह से टोल टैक्स पूरी तरह से फ्री हो सकता है।

देश के राज्य, राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे से रोजाना करोड़ों वाहन गुजरते हैं। इस दौरान वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देना पड़ता है। हालांकि, कई बार टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, साथ ही उन्हें टोल भी देना पड़ता है। लेकिन कुछ साल पहले एक ऐसा नियम लाया गया था, जो न सिर्फ लोगों के लिए राहत भरा था, बल्कि अगर आप इस नियम के बारे में जान लें तो टोल देने से भी छुटकारा पा सकते हैं।

साल 2021 में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) लोगों की सुविधा के लिए एक नियम लेकर आया था। इस नियम का मकसद था कि कोई भी वाहन टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से ज्यादा न रुके। अगर इससे ज्यादा समय लगता है तो वह बिना टोल दिए वहां से जा सकता है। NHAI के नियम के मुताबिक अगर टोल प्लाजा पर बहुत ज्यादा भीड़ है या आपको वहां 10 सेकंड से ज्यादा रुकना है तो फ्री टोल का नियम लागू होगा। अगर इस दौरान आपको कोई परेशानी आती है तो आप NHAI हेल्पलाइन 1033 पर संपर्क कर सकते हैं।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का नियम कहता है कि अगर टोल प्लाजा पर 100 मीटर के दायरे में वाहनों की लंबी लाइन लगी है तो उस स्थिति में भी टोल टैक्स नहीं देना होता है। हालांकि इस 100 मीटर में पीली पट्टी होना जरूरी माना जाता है। अगर आपका वाहन इससे दूर है तो आपको टोल टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा, अगर टोल प्लाजा पर लगी फास्टैग मशीन काम नहीं कर रही है तो भी आप इससे बच सकते हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now