Automobile
Next Story
NewsPoint

कार बाजार को हिलाने आ रही Hyundai से लेकर Mahindra तक की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 500 km की रेंज के साथ मिलेगा इतना कुछ

Send Push

कार न्यूज़ डेस्क - भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों (EV) की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, इस सेगमेंट में फिलहाल टाटा मोटर्स का एकतरफा दबदबा है। आपको बता दें कि भारत में कुल इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में अकेले टाटा मोटर्स की करीब 65% हिस्सेदारी है। इनमें टाटा पंच EV, टाटा नेक्सन EV, टाटा टिगोर EV, टाटा टियागो EV और हाल ही में लॉन्च हुई टाटा कर्व EV शामिल हैं। हालांकि, इस सेगमेंट की लोकप्रियता को देखते हुए कई दिग्गज कार निर्माता आने वाले समय में कई नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने जा रहे हैं। अगर आप भी निकट भविष्य में कोई नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले ऐसे ही 3 इलेक्ट्रिक मॉडल के संभावित फीचर्स, पावरट्रेन, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।

महिंद्रा XUV 3XO EV
दिग्गज भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा आने वाले दिनों में अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV 3X0 का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV 300 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था, जिसे मार्केट में नया नाम XUV 3XO दिया गया। आपको बता दें कि महिंद्रा XUV 3X0 का मुकाबला मार्केट में टाटा नेक्सन ईवी और टाटा पंच ईवी से होगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिंद्रा XUV 3X0 EV अपने ग्राहकों को सिंगल चार्ज पर करीब 400 किलोमीटर की रेंज देगी।

हुंडई क्रेटा ईवी
हुंडई क्रेटा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। अब कंपनी हुंडई क्रेटा का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हुंडई क्रेटा ईवी को 2025 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हुंडई क्रेटा ईवी अपने ग्राहकों को सिंगल चार्ज पर करीब 400 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।

मारुति सुजुकी eVX
दूसरी ओर, भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी मारुति सुजुकी eVX है, जिसे कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मारुति सुजुकी eVX अपने ग्राहकों को सिंगल चार्ज पर करीब 500 किलोमीटर का रेंज देगी।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now