Business
Next Story
NewsPoint

आखिर क्या है Aadhaar Card के अलग-अलग रंगों का मतलब ? किसे कौन सा किया जाता है जारी, यहां जाने सबकुछ

Send Push

बिज़नेस न्यूज़ डेस्क - भारत में पहचान के तौर पर आधार जरूरी है। इसके बिना आपके कई काम रुक सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशन कार्ड की तरह इसके भी अलग-अलग रंग होते हैं। दरअसल, आधार का रंग आमतौर पर सफेद होता है, लेकिन इसके अलावा आधार कार्ड एक और रंग में बनता है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि कितने रंग के आधार कार्ड होते हैं और ये किसके लिए जारी किए जाते हैं?

आधार कार्ड कितने रंग के होते हैं?
अगर आप किसी स्कूल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं या किसी परीक्षा में बैठना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड की तरह आधार कार्ड भी अलग-अलग रंगों में आते हैं। UIDAI के मुताबिक आधार दो रंग का होता है। एक सफेद और दूसरा नीला। आमतौर पर सफेद आधार कार्ड लोगों को जारी किया जाता है। नीला कार्ड बच्चों के लिए जारी किया जाता है।

नीला आधार कार्ड
भले ही सफेद और नीले आधार कार्ड में रंग का अंतर हो, लेकिन इनका इस्तेमाल अलग-अलग है। सफेद आधार कार्ड आमतौर पर सभी के पास होता है। वहीं अगर नीले आधार कार्ड को देखें तो यह सिर्फ बच्चों के लिए बनता है। यह 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनता है। इसके लिए बायोमेट्रिक की भी जरूरत नहीं है। जब तक बच्चा 15 साल का नहीं हो जाता, तब तक इसमें बायोमेट्रिक अपडेट नहीं किया जाता।

बायोमेट्रिक क्या है?
नीला आधार कार्ड जारी करने के लिए बच्चे का बायोमेट्रिक डेटा नहीं लिया जाता। इसके लिए सिर्फ उसकी फोटो से जानकारी ली जाती है। जब बच्चा 15 साल का हो जाता है, तो उंगलियों, आंखों की पुतलियों और चेहरे का बायोमेट्रिक डेटा देना होता है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो यह कार्ड अमान्य माना जाएगा।

कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं और My Aadhaar पर क्लिक करें। इसके बाद अपॉइंटमेंट लेने के बाद new Aadhaar पर क्लिक करें। वहां जो भी जानकारी मांगी जाए, उसे भरें। इसके बाद माता-पिता का नंबर और पता दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद किसी भी नजदीकी सेवा केंद्र पर जाएं और अपॉइंटमेंट लें। बताई गई तारीख पर बच्चे के साथ केंद्र पर जाएं। इस दौरान अपना आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ और बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट साथ लेकर जाएं। इसके बाद बच्चे की फोटो खींची जाएगी। प्रक्रिया के बाद फोन पर मैसेज आएगा, 60 दिन के अंदर बच्चे का नीला आधार कार्ड जारी हो जाएगा।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now