Entertainment
Next Story
NewsPoint

करणवीर मेहरा के सिर सजा Khatron Ke Khiladi 14 के विनर का ताज, चमचमाती ट्रॉफी के साथ प्राइजमनी में मिली इतनी मोती रकम

Send Push

टीवी न्यूज़ डेस्क -खतरों के खिलाड़ी 14 के इस सीजन को विनर मिल गया है। करण वीर मेहरा रियलिटी शो के इस सीजन के विनर (Khatron Ke Khiladi 14 winner) बनकर उभरे हैं। उन्हें शो का विनर घोषित किया गया है। उन्होंने ग्रैंड फिनाले का आखिरी स्टंट करके ये खिताब अपने नाम किया है और ट्रॉफी अपने नाम की है। शो जीतने पर करण को 20 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली है। इसके अलावा उन्होंने एक टोयोटा अर्बन कार भी जीती है।

'


ट्रॉफी पाकर करण वीर काफी खुश नजर आए। उनके साथ टॉप 3 में कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी थे। खतरों के खिलाड़ी 14 फिनाले का आखिरी स्टंट कृष्णा श्रॉफ, करण वीर मेहरा और गश्मीर महाजनी ने किया था। इससे पहले टॉप 5 की बात करें तो करणवीर मेहरा के अलावा शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी चुने गए थे। फिनाले में पहुंचने के लिए सभी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।


टीवी एक्टर हैं करणवीर
करणवीर मेहरा एक जाने-माने टीवी एक्टर है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2005 में शो रीमिक्स से की थी। वे बरखा बिष्ट के साथ वेब सीरीज कपल ऑफ मिस्टेक्स में नजर आए थे। इसके अलावा वे रागिनी एमएमएस 2, मेरे डैड की मारुति, ब्लड मनी, बदमाशियां और आमीन जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए थे। खतरों के खिलाड़ी 14 में रोहित शेट्टी ने बताया कि निया शर्मा सलमान खान के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हिस्सा लेंगी. उन्होंने अनाउंस किया कि निया शो में शामिल हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now