Top News
Next Story
NewsPoint

बस 75 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर राज करने लौट रहे 'पुष्पाराज', Allu Arjun की फिल्म का नया पोस्टर देखते ही क्रेजी हुए फैंस

Send Push

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। वैसे तो यह फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होनी थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। दर्शकों का इंतजार थोड़ा लंबा हो गया और फिल्म की रिलीज डेट सीधे दिसंबर में खिसक गई। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार अब कम होता जा रहा है। अब इस फिल्म की रिलीज में सिर्फ 75 दिन बचे हैं।

image
काउंटडाउन शुरू

मैत्री मूवी मेकर्स ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर पर 75 लिखा है। साथ ही अल्लू अर्जुन भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'सिर्फ 75 दिन और उसके बाद दुनिया पुष्पा और उनकी बेमिसाल आभा को बड़े पर्दे पर देखेगी'। साथ ही लिखा है, 'पुष्पा 2 भारतीय सिनेमा पर एक अभूतपूर्व अध्याय लिखेगी'।


इस तारीख को होगी रिलीज
फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 6 दिसंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशन की कमान सुकुमार ने संभाली है। अल्लू अर्जुन की फिल्म का नया पोस्टर सामने आते ही यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को लेकर कितना क्रेज है। एक यूजर ने लिखा, 'बस 75 दिन और और पुष्पा बड़े पर्दे पर राज करेगी।' एक यूजर ने लिखा, 'गेम चेंजर फिल्म आ रही है।' एक यूजर ने लिखा, 'हम धमाके के लिए तैयार हैं।'

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now