Top News
Next Story
NewsPoint

गांधी जयंती पर गांधी सेवा सदन में हुए कार्यक्रम

Send Push
राजसमंद न्यूज़ डेस्क !!! राजसमंद में आज महात्मा गांधी की जयंती पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किये गये. शहर के गांधी सेवा सदन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों और देश की आजादी में योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर बाल मुकुंद असावा एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर एवं गांधी सेवा सदन मंत्री डॉ. महेंद्र कर्णावत ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में गांधी सेवा सदन के मंत्री डॉ. महेंद्र कर्णावत, समाज कल्याण उपनिदेशक जय प्रकाश चारण, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् के साथ-साथ स्कूली छात्र, कर्मचारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी के विचारों एवं उनके द्वारा दिये गये संदेशों पर चर्चा की तथा सभी ने देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया।

कलेक्टर असावा ने गांधी द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के सिद्धांत पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि गांधीजी स्वच्छता के समर्थक थे, उन्होंने जीवन के हर क्षेत्र में स्वच्छता पर जोर दिया था. उन्होंने कहा कि हम सभी को गांधीजी से प्रेरणा लेकर स्वच्छता अभियान में योगदान देकर देश को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए।

संस्थान मंत्री डाॅ. महेंद्र कर्णावत ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन हमारी अनमोल धरोहर है जिसे हमें संजोकर रखना है। गांधी सत्य, अहिंसा, शुचिता, श्रम के पुजारी थे तो शास्त्री सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सरलता की अनूठी मिसाल थे। गांधीजी का पूरा जीवन एक प्रयोगशाला था जहां उन्होंने सत्य-अहिंसा का प्रयोग किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर ने वरिष्ठजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now