Top News
Next Story
NewsPoint

Surya Grahan 2024 Pregnancy Effect: सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये काम, जानें बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करें

Send Push

Surya Grahan 2024 Pregnancy Effect In Hindi: धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष अनुसार ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर देखने को मिलता है। इसलिए ग्रहण काल की अवधि में प्रेगनेंट महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 2 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 12 मिनट से होगी और समाप्ति देर रात 3 बजकर 22 मिनट पर होगी। ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से लेकर नुकीली और धारदार चीजों का प्रयोग करने समेत कई तरह की पाबंदी होती है। चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती क्या करें और क्या नहीं।

Surya Grahan 2024 Timings Live Update

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें (Surya Grahan Me Pregnant Lady Kya Na Kare)
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं सूर्य की किरणों के संपर्क में आने से बचें।
  • गर्भवती महिलाएं घर की खिड़कियों पर मोटे पर्दे डाल दें या उसे किसी चीज से अच्छी तरह से ढक दें जिससे ग्रहण की किरणें आपके घर में प्रवेश न कर पाएं।
  • ग्रहण के समय भोजन करने से बचें।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की नुकीली या धारदार चीजें जैसे कैंची, चाकू, छुरी इत्यादि का प्रयोग ना करें।
  • ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।

सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या करें (Surya Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare)
  • अगर स्वास्थ्य ठीक हो तो ग्रहण के दौरान उपवास रखें।
  • ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान जरूर करें।
  • ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए अपने पास नारियल रखें।
  • ग्रहण अवधि में मन ही मन ईश्वर के मंत्रों का जाप करें।
  • ग्रहण के बाद दान-पुण्य जरूर करें।
सूर्य ग्रहण के सूतक में भी बरतें सावधानीगर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के सूतक के दौरान भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूतक लगने के बाद प्रेगनेंट महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now