Top News
Next Story
NewsPoint

Ajab Gajab: प्रेमी ने तीन साल बाद क्रश को किया मैसेज, लड़की का रिप्लाई देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Send Push

Ajab Gajab News: एकतरफा प्यार में कई बार प्रेम-प्रेमिकाएं सालों तक कोशिश करते रहते हैं कि वह जिसे पसंद करते हैं वो उनकी जिंदगी में आ जाए। कई बार उनकी कोशिशें कामयाब होती हैं तो कुछ लोगों को एकतरफा प्यार में निराशा हाथ लगती है। कई लोग अपने क्रश को सालों बाद मैसेज करके यह देखने की कोशिश करते हैं कि अब सामने वाले का क्या रिप्लाई आएगा। इसी क्रम में एक लड़के ने अपनी क्रश को पूरे तीन साल बाद मैसेज किया। दूसरी तरफ से लड़की का जो रिप्लाई आया, उसे जानकर लड़के के होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें-


प्रेमी ने तीन साल बाद किया था क्रश को मैसेज

लड़के ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके साथ ही लड़के ने बताया कि उसका दिल टूट गया है। लड़के ने यह भी बताया कि जब वह तीन साल पहले अपनी क्रश को प्रपोज करता था, तो लड़की कहती थी कि अभी वह इसके लिए तैयार नहीं है और तीन साल बाद उसे फिर से ट्राई करना चाहिए। इसके बाद लड़के ने अपनी क्रश को पूरे तीन साल बाद मैसेज किया। फिर तीन साल बाद लड़की की तरफ से जो रिप्लाई आया, उसने लड़के के होश उड़ा दिए। देखें बातचीत का स्क्रीनशॉट-



सैम वीनबर्ग एक कंपनी में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उनके अनुसार, उन्होंने एक लड़की को 3 साल पहले डेटिंग के लिए मैसेज किया था। हालांकि, तब लड़कीने मना कर दिया था। लड़की ने कहा था कि अगर वह तीन साल बाद इस बारे में बात करे तब शायद वह डेटिंग के लिए सोचे। अब जब तीन साल बाद उन्होंने मैसेज किया तो लड़की ने रिप्लाई किया और बताया कि अब उसकी इंगेजमेंट हो चुकी है। लड़की ने बताया कि अब वह पैरिस में रहती है और जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है। इससे सैम को जोर का धक्का लगा। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'यह देखकर मुझे लगा कि मैं बीमार हो जाउंगा!'
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now