Top News
Next Story
NewsPoint

Singham Again Trailer: दीपिका पादुकोण के वॉरियर लुक पर फिदा हुए रणवीर सिंह, कर डाली किस की बरसात

Send Push

Singham Again Trailer Launch: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्शन स्टार रोहित शेट्टी की नई फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। फिल्म सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर एक-एक करके सभी बड़े स्टार्स पहुंच रहे हैं, जो फिल्म में दिखाई देंगे। एक्टर रणवीर सिंह का भी सिंघम अगेन में स्पेशल कैमियो होगा, जिस कारण वो भी इवेंट पर पहुंचे हैं। रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से बेशुमार प्यार करते हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर दिखाई। सिंघम अगेन ट्रेलर लॉन्च इवेंट से सामने आया रणवीर सिंह का वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी क्यूटनेस सबका दिल जीत रही हैं।

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण पर की किसेज की बरसात
बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह कुछ देर पहले ही सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे। रणवीर सिंह जब मीडिया के सामने फोटो खिंचवाने के लिए आए तो पोस्टर पर दीपिका पादुकोण को देखकर गदगद हो उठे। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण पर किसेज बरसात कर डाली। रणवीर का ये क्यूट कदम लोगों के दिलों को भा गया है और वो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने केवल किस की ही बरसात नहीं की बल्कि उन्होंने एक्ट्रेस की बलइयां भी उतारीं। आप रणवीर सिंह का ये क्यूट वीडियो नीचे देख सकते हैं:


कुछ दिनों पहले ही मां-बाप बने हैं रणवीर-दीपिका
एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर कुछ दिनों पहले ही नन्ही मेहमान आई है, जिसने इन दोनों की जिंदगी में खुशियां भर दी हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं, जिनको लाखों लोग फॉलो करते हैं। इन दोनों के बीच मौजूद जबरदस्त बॉन्ड की खास बात यही है कि ये किसी भी मौके पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाने से कतराते नहीं हैं।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now