Top News
Next Story
NewsPoint

झांसी के श्याम बिहारी गुप्ता बने उप्र गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष

Send Push

लखनऊ, 30 सितम्बर . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग का गठन कर दिया गया. जिसमें झांसी के श्याम बिहारी गुप्ता को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. श्याम बिहारी झांसी में नन्दनपुरा के लहर गिर्द के रहने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग में दो उपाध्यक्ष क्रमश: जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह और महेश कुमार शुक्ल को बनाया है. इसके साथ ही तीन सदस्यों को भी गौ सेवा आयोग में शामिल किया गया है. इनमें दीपक गोयल, राजेश सिंह सेंगर एवं रमाकांत उपाध्याय को शामिल किया गया है.

बताया जा रहा है कि जसवंत सिंह कुशीनगर के रहने वाले हैं, तो महेश शुक्ल बस्ती जनपद के निवासी हैं. वहीं सदस्यों में दीपक गोयल मुरादाबाद जनपद, राजेश सेंगर महोबा जनपद एवं रमाकांत उपाध्याय फिरोजाबाद के रहने वाले हैं. गौ सेवा आयोग के गठन के बाद पहली बैठक की घोषणा अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता करेंगे.

—————

/ श.चन्द्र

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now