Top News
Next Story
NewsPoint

सोनीपत: हरियाणा की जनता तीसरी बार बनाएगी भाजपा की सरकार: नायब सैनी

Send Push

image

सोनीपत, 2 अक्टूबर . हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा

कि हरियाणा की जनता तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है. तीसरी बार सरकार बनते ही

दोबारा से किसान, मजदूर, महिला और युवा वर्ग का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगे.

बुधवार को उन्होंने दावा किया कि जनता का समर्थन दर्शाता

है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार में राई विधानसभा सीट भाजपा के खाते में

नए कीर्तिमान के साथ जाएगी. मुख्यमंत्री की मौजूदगी

में कांग्रेस नेता जसपाल आंतिल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होकर उम्मीदवार

कृष्णा गहलावत को समर्थन देने की अपील की.

मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा

किसान, मजदूर, महिला और युवा वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता दी है और आगे भी विकास की

नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली और जिलाध्यक्ष

जसबीर दोदुवा ने भी राई क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील

की. कृष्णा गहलावत ने जनसभा के बाद राई में तूफानी जनसंपर्क

अभियान जारी रखा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के

शासन में भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं, और जनता को विपक्ष के भ्रष्टाचार

को फिर से बढ़ावा देने का कोई इरादा स्वीकार नहीं होगा. जनता भाजपा को चुनकर विकास

को प्राथमिकता देगी.

—————

परवाना

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now