Shukra Gochar : सभी नवग्रहों में एक बेहद शुभ ग्रह शुक्र ने 18 सितंबर को दोपहर बाद 2 बजकर 4 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश किया है। तुला राशि धन, वैभव, ऐश्वर्य, भोग-विलास, सुख के स्वामी ग्रह शुक्र की अपनी राशि है। इस राशि में आने के बाद शुक्र बेहद बली यानी मजबूत हो गए है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए वे सबसे अधिक फलदायी साबित होंगे।
Shukra Gochar : वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक महसूस करेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। आमदनी भी बढ़ने के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। उद्योग-धंधों में विस्तार होगा। खुदरा व्यापार में भी लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
Shukra Gochar : तुला राशि
तुला राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप जीवन के सुखों का भरपूर आनंद लेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा। नए ग्राहक मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
Shukra Gochar : मीन राशि
आपके स्वभाव और मानसिक स्थिति में बेहद सकारात्मक और और रचनात्मक बदलाव आएंगे। इनकम के नए स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। उद्योग-धंधों में विस्तार होगा। खुदरा व्यापार में बिक्री बढ़ेगी। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मैरिड लाइफ में रोमांच और रोमांस में बढ़ेगा.
You may also like
School Holiday: प्राइमरी से 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, 6 अक्टूबर तक बढ़ाई गईं छुट्टियां… जानिए वजह
मानदेय बढ़ोतरी: सरकार ने इन कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया, अब मिलेंगे इतने पैसे, यहां चेक करें डिटेल्स
पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा जो किसी के लिए थे अक्खड़, तो किसी के लिए शातिर
प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, विश्वविद्यालय ने गठित की जांच कमेटी