Top News
Next Story
NewsPoint

Kota किसानों का बुरा हाल, अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद, सरकार ने मूंद ली आंखें

Send Push

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा भाजपा सरकार के 10 महीने के कार्यकाल को कांग्रेस ने विफल बताया है। कानून व्यवस्था सुधार, किसानों फसल खराबे का मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम, उत्तर महापौर मंजू मेहरा, लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू,दक्षिण उपमहापौर पवन मीणा भी मौजूद रहे।

image


कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा- राजस्थान में अराजकता है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। किसान बदहाल है और अतिवृष्टि के कारण जो फसलें खराब हो गई है। उनको अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। बीजेपी शासन में कांग्रेस राज की तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो गई। महिला अत्याचार पराकाष्ठा पार हो गए। अब तो घर के पड़ोस में खेलने वाली 5 साल की बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। राजस्थान में कानून का भय समाप्त हो चुका है। शासन आंख बंद करके बैठा है उसकी आंख खुल नहीं चाहिए। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के जन्मदिन पर राजस्थान की जनता को न्याय दिलाने के लिए हमने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है।

प्रदेश में बढ़ रहा अपराध

शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि से किसानों की फैसले खराब हो गई लेकिन आज तक सरकार ने कोई भी मानदेय देने की बात नहीं कही। प्रदेश में महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नहीं है। गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं हो रही है। विकास ठप्प पड़ा है। सारी योजनाएं बंद हो चुकी है। इन्ही सभी बातों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now