Top News
Next Story
NewsPoint

Sikar में माखन चोरी के कार्यक्रम पर महिलाओं ने किया नृत्य

Send Push

 सीकर न्यूज़ डेस्क,श्रीमाधोपुर शहर के दुर्गाबाड़ी कानूनगो के बाड़े में शारदीय नवरात्र को लेकर चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान मंगलवार शाम को श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भागवत कथा में शाम 5 बजे बाल व्यास रितम कौशिक ने कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी करते हुए मटकी फोड़ने, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग आदि की कथा का विस्तार से वर्णन किया।


जय मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल बागरियावास वाला ने बताया कि कथा सुनने के लिए शहर की महिला पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कथावाचक द्वारा कृष्ण भगवान के भजन गाए, जिन पर महिलाओं ने जमकर नाच गान किया। इसके बाद गोवर्धन पूजा की झांकी सजाई गई, जिस पर भक्तों ने वस्त्र एवं नगद राशि का दान किया।

कथावाचक कौशिक ने बताया कि जब जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है तो भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर के पृथ्वी से पाप मिटाते हैं। कथा का समापन 10 अक्टूबर को होगा। वही दुर्गा पूजा महोत्सव में शाम को महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now