पाली न्यूज़ डेस्क, पाली पाली में मंगलवार शाम को डिस्ट्रिक्ट क्लब में डांडिया नाइड का आयोजन किया गया। देर रात तक क्लब के मेम्बर और उनके परिजन DJ कशिका राठौड़ के साथ डीजे पर बज रहे हिन्दी-गुजराती गीतों पर झूमते नजर आए। आकर्षक रोशनी से सजा डिस्ट्रिक्ट क्लब अलग ही लुक में नजर आ रहा था।
डांडिया नाइट को लेकर डिस्ट्रिक्ट क्लब परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। डीजे पर बज रहे हिन्दी-गुजराती गीतों पर क्लब मेम्बर और उनके परिवार के लोग डांडिया खनकाते नजर आया। अलग-अलग ग्रुप में लोग परिवार और दोस्तों संग डांडिया खेलते नजर आए। बच्चों से लेकर बड़े भी यहां डांडिया नाइट में इंजॉय करते दिखे। DJ कशिका राठौड़ लोगों की फरमाइश पर उनकी पसंद के गीत डीजे पर बजाती नजर आई।क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा ने बताया कि इस दौरान क्लब मेम्बर और उनके परिवार के लोगों के लिए हाऊजी गेम, लक्की ड्रॉ भी आयोजित किया गया। राजेन्द्र मेड़ितया ने बताया कि क्लब सदस्य और उनके परिवार के लोग एक साथ एकत्रित होकर डांडिया इंजॉय कर सके इस उद्देश्य से डांडिया नाइट का आयोजन किया गया।
You may also like
बार-बार सूख रहा है तुलसी का पौधा तो अपनाएं ये टिप्स..! सदैव हरा!!
UP: अंधरे में पति की जगह पड़ौसी ने मना दी महिला के साथ सुहागरात, जब कमरे में पहुंचा पति तो दोनों मिले इन हालातों में, अब दोनों के साथ...
Womens T20 World Cup 2024: मेगन स्कट ने 3 रन पर 3 विकेट लेकर मचाया धमाल, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 60 रन से रौंदा
BB 18: शिल्पा शिरोडकर का छलका दर्द- 'बिग बॉस' से पहले मेरे पास काम नहीं था, लोग मिलने को भी राजी नहीं थे