Top News
Next Story
NewsPoint

Ajmer निगम का 10 दिवसीय दशहरा महोत्सव कल से 13 तक होगा

Send Push

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर नगर निगम के दस दिवसीय दशहरा महोत्सव की स्थिति स्पष्ट हो गई है। गरबा महोत्सव आजाद पार्क में होगा, यहीं मां दुर्गा आदि की प्रतिमाएं विराजित की जाएंगी। रामलीला पूर्व की भांति जवाहर रंगमंच पर ही होगी। रावण दहन का कार्यक्रम पटेल मैदान में होगा।

image

पार्षद नरेश सत्यावना, श्याम प्रजापति, गजेंद्रसिंह रलावता, केके त्रिपाठी, राजू साहू, सुभाष जाटव, रणजीत, अशोक मुदगल ने प्रस्ताव रखा कि डांडिया गरबा महोत्सव कराया जाए। जगह की कमी के कारण गरबा महोत्सव नहीं कराना तय किया गया था। मेयर ने पार्षदों के साथ विजयलक्ष्मी पार्क और आजाद पार्क का निरीक्षण कर गरबा महोत्सव आजाद पार्क में कराने का फैसला किया गया। आजाद पार्क की सफाई दो दिन में करा दी जाएगी। पार्षदों को आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां भी दी गईं।

12 को दशानन दहन

3 से 13 अक्टूबर तक जवाहर रंगमंच पर रामलीला
3 से 11 अक्टूबर तक आजाद पार्क में गरबा महोत्सव
7 को दोपहर 3:30 बजे नगर निगम प्रांगण से राम बारात
12 को पटेल स्टेडियम में शाम 7 बजे रावण दहन

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now