Top News
Next Story
NewsPoint

Jhalawar सेवा दिवस के रूप में मनाया गया पीसीसी अध्यक्ष का जन्मदिन

Send Push
झालावाड़ न्यूज़ डेस्क,जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड़ की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर की अगुआई में राजस्थान में भाजपा सरकार के लगभग 10 माह के शासन में सरकार की विफलताओं के कारण आमजन परेशान है। चिकित्सा, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में प्रदेश सरकार पूर्णतया विफल हो रही है। कई समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर की अगुआई में झालावाड़ जिले के कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन करके एडीएम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर ने इस अवसर पर बताया कि ज्ञापन में अतिवृष्टि के कारण हो रही, फसलों की खराबी का उचित मुआवजा किसानों को शीघ्र दिलवाने, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, प्रदेश में बढ़ते महिला व दलितों पर अत्याचार, बढ़ती बेरोजगारी, अघोषित बिजली की कटौती से आमजनता की बढ़ती परेशानी, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करना, प्रदेश में टूटी सड़कों की मरम्मत तथा बढ़ती महंगाई से आम जनता को हो रही परेशानी को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया गया तथा मांग की गई कि शीघ्र प्रदेश की जनता को राहत दिलाए।

ज्ञापन एवं विरोध प्रदर्शन करने में पूर्व विधायिका मीनाक्षी चन्द्रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, कांग्रेस नेता रामलाल चौहान, अम्बेश मीणा, राजेन्द्र शर्मा, ओम पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, रोड़सिंह परमार, सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़, कांग्रेस नेता विनय अस्तोलिया, अविनाश परमार, मानसिंह जुझारू, जान मोहम्मद, विष्णु प्रसाद दांगी, नन्दलाल राठौर, अर्जुन सिंह, गुमान सिंह परमार, बजरंगलाल दांगी, मोहनलाल, घांसीलाल सहित उपस्थित कांग्रेस जनों ने मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन किया।

सेवादल ने भी किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन मनाया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के आदेश अनुसार झालावाड़ कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन गौ शालाओं में गो माताओं को चारा खिलाकर व जिले की आमजन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को कांग्रेस सेवादल की ओर से ज्ञापन सौंपा।इसमें सेवादल जिलाध्यक्ष कांग्रेस नंदसिंह राठौड़ और कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिग्रेड नईम पठान उर्फ लक्की जिला उपाध्यक्ष, सेवादल यंग ब्रिग्रेड लक्ष्यवर्धन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल अकलेरा कन्हैयालाल भील, ब्लॉक सचिव राकेश भील, पूर्व नगर अध्यक्ष झालावाड़ नफीस शेख, गणेश सोनी ,अविनाश परमार, जान मोहम्मद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now