Top News
Next Story
NewsPoint

Jodhpur रिटायर्ड जीएसटी इंस्पेक्टर की बंदूक से चली गोली, 1 घायल

Send Push

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में चल रही एक रिटायरमेंट पार्टी में बंदूक से फायर हो गया। कार्यक्रम में बैंड बजाने के लिए एक कर्मचारी को गोली लगने से वह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे एम्स हॉस्पिटल लाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद बासनी थानाधिकारी मोहम्मद सफीक खान मौके पर पहुंचे हैं। GST इंस्पेक्टर विजय सिंह के रिटायरमेंट कार्यक्रम में अजित सिंह (रिटायर फौजी) 12 बोर की राइफल भर रहा था। भरने के दौरान उससे फायर हो गया। वह मौके से फरार हो गया है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, बासनी थाना क्षेत्र में सीजीएसटी ऑफिस के पास एक रिटायरमेंट कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम में फायरिंग के लिए बंदूक भी लाई गई थी। कार्यक्रम में शामिल अजीत सिंह नाम के युवक ने उस बंदूक से फायर हो गया। बंदूक से निकले छर्रों से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का नाम फखरूद्दीन बताया जा रहा है जो रिटायरमेंट कार्यक्रम में बैंड बजाने के लिए आया था। घायल को फिलहाल एम्स हॉस्पिटल लाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

image

बासनी थानाधिकारी मोहम्मद सफीक खान ने बताया- सीजीएसटी ऑफिस के जीएसटी इंस्पेक्टर विजय सिंह का रिटायरमेंट कार्यक्रम था। कार्यक्रम में उनका भांजा अजीत सिंह 12 बोर की राइफल की सफाई कर रहा था। इस दौरान राइफल से फायर हो गया। बंदूक से निकले छर्रे बैंड के कर्मचारी फखरूद्दीन को लगे है। उसे एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फायर करने वाला अजीत सिंह रिटायर्ड फौजी है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now